फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   traveling from karnal to jind will be costly

करनाल से जींद होकर हिसार का सफर होगा महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
traveling from karnal to jind will be costly
करनाल - जींद नेशनल हाइवे पर शनिवार की सुबह आठ बजे से सफर महंगा हो जाएगा। क्योंकि शनिवार से नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्योंत गांव के पास बनाए गए टोल प्लाजा पर टोल फीस लगना शुरू हो जाएगी। इसके लिए टोल प्लाजा पर पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं।
विज्ञापन

करनाल शहर के आईटीआई चौक से सीधे जींद तक करीब 85 किमी का नेशनल हाइवे 709ए का 200 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ है। जींद से भी यह मार्ग हिसार को भी जोड़ता है। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने करनाल के असंध क्षेत्र के प्योंत और गुल्लरपुर गांव के बीच टोल प्लाजा बनाया है। टोल मैनेजर मनोज तोमर ने बताया कि टोल फीस वसूलने की अनुमति के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की अनुमति मिल गई है। इसलिए सात नवंबर की सुबह आठ बजे से टोल फीस वसूलने के कार्य शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर पर छूट रहेगी, हालांकि कामर्शियल कार्यों के लिए प्रयोग होने वाले ट्रैक्टरों पर शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

वाहन के अनुसार ये हैं टोल के रेट
कार, जीप, वैन व हल्के वाहनों पर एक तरफ से 65 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 95 रुपये, मासिक पास 2135 रुपये का होगा। हल्के कामर्शियल, हल्के माल वाहन व मिनी बस पर एक तरफ से 105 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 155 रुपये, मासिक पास 3445 रुपये। बस एवं ट्रक (टू एक्सल तक) पर एक तरफ से 215 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 325 रुपये, मासिक पास 7220 रुपये होगा। कामर्शियल वाहन (थ्री एक्सल तक) एक तरफ से 235 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 355 व मासिक पास 7875 रुपये। हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी (एचसीएम), अर्थ मूविंग एक्यूपमेंट (ईएमई) व मल्टी एक्सल व्हीकल (एमएवी-4 से 6 एक्सल) पर एक तरफ से 340 रुपये, 24 घंटे के अंदर वापसी पर 510 रुपये व मासिक पास 11320 रुपये तथा ओवरसाइज वाहन (सात एक्सल या उससे अधिक) पर एक तरफ से 415 रुपये, 24 घंटे के अंदर वापसी पर 620 रुपये व मासिक पास 13780 रुपये का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed