पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलने से यात्री परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर अभी पैसेंजर गाड़ियां नहीं दौड़ पाई हैं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक यात्री पैसेंजर गाड़ियों का इंतजार करके लौट रहे हैं। इससे उनके चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। यात्रियाें ने सरकार से पैसेंजर गाड़ियां सुचारू रूप से चलाने की मांग की है।
आरक्षण आंदोलन के तहत एक समुदाय के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर आंदोलन कर रेलगाड़ियाें का आवागमन बंद कर दिया था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रेलवे विभाग ने सभी गाड़ियों पर रोक लगा दी थी। आरक्षण आंदोलन लगभग पांच दिन से बंद हो चुका है और हाईवे पर बसों व रेलवे ट्रैक पर एक्सप्रेस गाड़ियों का आवागमन शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक रेलवे विभाग की ओर से पैसेंजर गाड़ियों को सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सवेरे 6 बजकर 4 मिनट पर एक पैसेंजर गाड़ी पानीपत से लुधियाना जाती है, उसके बाद सुबह दो गाड़ियां कुरूक्षेत्र व अंबाला से दिल्ली जाती है। इसमें ज्यादातर डैली पैसेंजर व सरकारी कर्मचारी आवागमन करते हैं, सुबह यात्री आवागमन करने के लिए स्टेशन पर पहुंचते हैं, लेकिन सूचना पट्ट पर इन गाड़ियों की रद्द होेने की सूचना देख मायूस होकर अपने घर को लौट जातेे हैं। इसी प्रकार पूरे दिन में आधा दर्जन पैसेंजर गाड़ियां दिल्ली व अंबाला की ओर आवागमन करती हैं।
क्या कहते है यात्री सुबह लगभग 11 बजे एक पैसेंजर गाड़ी दिल्ली से कुरुक्षेत्र की ओर जाती है। इसके इंतजार में कई सवारियां स्टेशन पर बैठकर इंतजार कर रही थी। कुरूक्षेत्र जाने के लिए पैसेंजर गाड़ी की यात्री महिंद्रो कौर ने बताया कि वह कुरूक्षेत्र जाने के लिए पैसेंजर गाड़ी का इंतजार कर रही है, लेकिन गाड़ी नहीं आई। उसे गाड़ी न आने की सूचना मिली तो उसने वापिस अपने गांव जाने का मन बना लिया।
वर्जन अभी एक्सप्रेस गाड़ियों का आवागमन शुरू हो चुका है, लेकिन अभी पैसेंजर गाड़ियां सेवाओं में नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक-दो दिन में पैसेंजर गाड़ियों का आवागमन शुरू हो सकता है। -प्रताप सिंह, स्टेशन मास्टर, घरौंडा।
ये पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलाई जा रहीं अंबाला की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियां गाड़ी सं. गाड़ियों के नाम पहुंचने का समय 64463 एच.एन.के. 3:43 बजे 64541 पी.यू.एम. 6:04 बजे 64465 एन.के.एम. 10:41 बजे 64543 पी.यू.एम. 18:09 बजे 54303 सवारी 18:51 बजे 64481 पी.यू.एम. 20:19 बजे 64461 एच.एन.के. 21:19 बजे
दिल्ली की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियां गाड़ी सं. गाड़ियां के नाम पहुंचने का समय 64462 एच.एन.के. 6:39 बजे 64452 के.डी.एम. 6:59 बजे 64532 डी.यू.एम. 8:41 बजे 64454 के.डी.एम. 14.09 बजे 64541 पी.यू.एम. 22:43 बजे