फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day of application for admission in colleges

कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of application for admission in colleges
एडमिशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का वीरवार को अंतिम दिन है जबकि दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 28 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद पहली कट ऑफ लिस्ट 2 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवाकर प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के कुल 21604 विद्यार्थी इस बार 12वीं में पास हुए जबकि जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की 8710 ही सीटे हैं। वहीं पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

केवल दो बार लगेगी मेरिट लिस्ट
निर्देशानुसार इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 13 सितंबर को पंजीकरण के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 8 से 11 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। अंतिम आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा जारी ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों की यह है स्थिति
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-14 1630
राजकीय महिला महाविद्यालय रेलवे रोड 960
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा 460
एसयूएस राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी 640
बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध 240
राजकीय महिला महाविद्यालय तरावड़ी 240
राजकीय महिला महाविद्यालय जुंडला 260
राजकीय महिला महाविद्यालय पाढ़ा 240
राजकीय महिला महाविद्यालय बस्तली 240
राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा 350
डीएवी पीजी कॉलेज 790
गुरुनानक खालसा कॉलेज 700
दयाल सिंह कॉलेज 1160
केवीए डीएवी कन्या कॉलेज 800
- कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
-डॉ. अनुराधा पूनिया, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed