{"_id":"612feea28ebc3e7a1c7a9847","slug":"today-is-the-last-day-of-application-for-admission-in-college-karnal-news-knl818467110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन- कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन- कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का वीरवार को अंतिम दिन है, जबकि दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 4 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद पहली कट ऑफ लिस्ट 8 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवाकर प्रवेश पा सकेंगे।
जिले के कुल 21604 विद्यार्थी इस बार 12वीं में पास हुए जबकि जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की 8710 ही सीटें हैं। वहीं पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
केवल दो बार लगेगी मेरिट लिस्ट
निर्देशानुसार इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 21 सितंबर को पंजीकरण के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 16 से 18 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फीस भर सकेंगे। अंतिम आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा जारी ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
सीटों की यह है स्थिति
कॉलेज सीट
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-14 1630
राजकीय महिला महाविद्यालय रेलवे रोड 960
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा 460
एसयूएस राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी 640
बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध 240
राजकीय महिला महाविद्यालय तरावड़ी 240
राजकीय महिला महाविद्यालय जुंडला 260
राजकीय महिला महाविद्यालय पाढ़ा 240
राजकीय महिला महाविद्यालय बस्तली 240
राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा 350
डीएवी पीजी कॉलेज 790
गुरुनानक खालसा कॉलेज 700
दयाल सिंह कॉलेज 1160
केवीए डीएवी कन्या कॉलेज 800
- कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
-डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय