{"_id":"584fdef4e5c5a5b6cbd5257eaeaa1871","slug":"thundered-against-the-government-guest-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ गरजे गेस्ट टीचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ गरजे गेस्ट टीचर
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में पक्का किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को गेस्ट टीचर सरकार के खिलाफ जमकर गरजे।
अध्यापकों ने एकत्रित होकर कस्बे में रोष मार्च निकालकर मेन चौक पर धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके चलते चौक पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक गोरखपाल राणा मौके पर पहुंचे तथा अतिथि अध्यापकों को जाम खोलने के लिए राजी किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला प्रधान इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि अतिथि अध्यापकों से राजनीतिक लाभ लेने के लिए सरकार अभी तक उनके साथ झूठे वादे करती आई है।
लेकिन अब इन वादों से अतिथि अध्यापकों का मन भर चुका है। अब उन्होंने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। अतिथि अध्यापकों का कहना है कि उनके साथी 9 फरवरी से दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनके साथी नेताओं को रैलियों से ही फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
अध्यापकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी मांग पूरी करवाने के लिए उन्होंने पहले भी बहन राजरानी का बलिदान दिया है तथा अब भी किसी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे अगर सात दिन के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो प्रदेश के सभी गेस्ट टीचर चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे।