फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three wheeler collided with car driver

Karnal News: कार चालक से टकराया थ्री व्हीलर

Fri, 05 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 05 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three wheeler collided with car driver
कार चालक से टकराया थ्री व्हीलर
असंध। करनाल रोड स्थित नानकपुरा चौक के पास वीरवार सुबह सड़क के बीच में अचानक गोवंश आने से कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहा चालक थ्री व्हीलर को नहीं रोक पाया और कार से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि थ्री व्हीलर का अगला पहिया टूटकर कार के शीशे तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। थ्री व्हीलर चालक अशोक को हल्की चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थ्री व्हीलर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि सड़क पर अचानक गोवंश आ जाने के कारण कार चालक ने कार के ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहे थ्री व्हीलर की टक्कर कार के पीछे हो गई। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed