{"_id":"476a0757c0063ccb96bad48a2de13977","slug":"three-of-five-people-killed-in-accidents-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हादसों में पांच लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हादसों में पांच लोगों की मौत, एक घायल
करनाल
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में अलग-अलग तीन हादसों में कैंटर चालक व मजदूर सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने दो मामलों में चार मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया है, जबकि एक मामला देर शाम का होने के कारण शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। अब वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, हादसे में घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पहला हादसा मूनक रोड पर गांव गगसीना के समीप हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दूसरा हादसा इंद्री के गांव बुटानखेड़ी के बस अड्डे के समीप हुआ, जिसमें कैंटर व ट्रैक्टर की भिड़ंत में कैंटर चालक व मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार व्यक्ति घायल हो गया।
घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। तीसरे हादसे में घरौंडा के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीगढ़ से बाइक पर गांव सालवन लौट रहे दो दोस्तोेें की माल ढोने वाली जीप की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सालवन कारहने वाला 24 वर्षीय दीपक उर्फ बिट्टू चंडीगढ़ की निजी कंपनी में काम करता था। इसी गांव में रहने वाला दीपक का मित्र 18 वर्षीय गुरजीत उर्फ जीतू दीपक को मिलने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। मंगलवार देर रात दीपक गुरजीत के साथ बाइक से चंडीगढ़ से लौट रहा था।
मूनक रोड पर गगसीना के समीप सड़क पर बनी पुलिया टूटी होने के कारण सामने से आ रही जीप ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनाें मित्रों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मूनक पुलिस ने दीपक के चाचा रामभूल की शिकायत पर कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद जीप चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। जीप को कब्जे में लेने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जाएगी। मृतक के चाचा व भाई जंगशेद ने बताया कि पिछले करीब तीन महीने से पुलिया टूटी हुई है, जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
प्रशासन की लापहरवाही के कारण प्रति दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिया बनाने वाले मजदूर काम को बीच में ही छोड़ गए हैं, जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। दूसरा हादसा इंद्री के गांव बुटानखेड़ी के बस अड्डे के समीप कैंटर व ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ।
इसमें चालक व मजदूर की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा विजयपाल घायल हो गया। कुरुक्षेत्र के गांव मुनीरपुर का रहने वाला 32 वर्षीय मनोज मजदूरी करता था। कुरुक्षेत्र के ज्योति नगर का रहने वाला करीब 42 वर्षीय मंगतराम कैंटर चालक था। मंगलवार देर रात चालक मंगतराम, मजदूर मनोज व विजयपाल के साथ अपने कैंटर से गांव मूनकमाजरा में पत्थर उतारकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे।
बुटानखेड़ी के बस अड्डे के समीप पहुंचे तो चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर की कैंटर से भिंड़त हो गई। हादसा भीषण होने के कारण मजदूर मनोज, चालक मंगतराम व विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए इंद्री अस्पताल ले जाया गया।
यहां डाक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंगतराम की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा पहुंचने पर उपचार शुरू होने से पूर्व ही मंगतराम ने भी दम तोड़ दिया।
इंद्री पुलिस के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेने के बाद घायल विजयपाल के बयान पर कार्रवाई की है। तीसरा हादसा इंद्री के खेड़ी मानसिंह के रहने वाले 50 वर्षीय ईश्वर सिंह के साथ हुआ। ईश्वर बुधवार शाम बाइक से घरौंडा की ओर जा रहा था।
घरौंडा के इंडो इजराइल फार्म के समीप अचानक ईश्वर का बाइक से संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही ईश्वर बाइक से गिर गया। गंभीर चोटें लगने के कारण ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि खेड़ी मान सिंह निवासी ईश्वर सिंह की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
चोरों ने फफड़ाना से चुराई तीन भैंसें
असंध उपमंडल के गांव फफड़ाना में बीती रात अज्ञात चोर पशुबाड़े से दो भैंस व एक कटड़ी चुरा ले गए। भैंसों के मालिक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वो रात को पशुबाड़े से अलग सो रहे थे।
चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया व उनकी एक दुधारू भैंस सहित दो भैंसें चुरा ले गए। पशुपालक बिजेंद्र ने बताया कि दोनों भैंसों की कीमत लाखों रुपये थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।