{"_id":"64d40158e20bd7e6f00ecd7a","slug":"three-more-accused-of-murder-of-live-in-partner-arrested-karnal-news-c-18-knl1031-192882-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लिव इन पार्टनर की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लिव इन पार्टनर की हत्या के तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- दिल्ली के रोहिणी निवासी जसपीत की असंध के होटल में बुलाकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली निवासी महिला की असंध के ब्लू हैवन होटल में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में असंध पुलिस ने तीन और आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित निवासी राहड़ा, संजीत निवासी कामी सोनीपत व अमन निवासी क्योडक कैथल को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों ने मुख्य आरोपी मनोज निवासी कामी गांव जिला सोनीपत का सहयोग किया।
दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-16 निवासी खुशबू उर्फ प्रीत ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन जसप्रीत की शादी दिल्ली निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों का आपस में मनमुटाव के कारण तलाक हो गया था। उसकी बहन जसप्रीत करीब दो साल से मनोज निवासी कामी गांव, जिला सोनीपत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी मगर वह कुछ समय बाद उसे धमकी देने लगा कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा सिर्फ रिलेशनशिप में रहेगा। यहीं नहीं वह उसकी बहन से रुपये भी मांगता था। आरोपी ने षड्यंत्र के तहत उसकी बहन को असंध बुलाया और यहां होटल में उसकी अपने दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी मनोज को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
मनोज वर्मा, थाना प्रभारी, असंध