{"_id":"6244c202995e610b4825d750","slug":"three-minors-who-went-to-bathe-in-yamuna-drowned-one-died-two-were-saved-karnal-news-knl1034102120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाने गए तीन नाबालिग डूबे, एक की मौत, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाने गए तीन नाबालिग डूबे, एक की मौत, दो को बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। लालूपुरा घाट पर यमुना नदी में नहाने गए गांव ताहरपुर के तीन नाबालिग डूब गए। दो को रेत का काम कर रहे लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरे नाबालिग की मौत हो गई। बचाए गए नाबालिगों ने डर के चलते शाम तक साथी के डूबने की सूचना किसी को नहीं दी, इस कारण मृतक का शव गोताखोरों की मदद से लगभग 24 घंटे बाद बरामद किया गया।
मंगलवार दोपहर ताहरपुर गांव निवासी एक नाबालिग अपने चचेरे भाई व अन्य नाबालिग के साथ लालूपुरा घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय तीनों डूबने लगे तभी यमुना में रेत का काम कर रहे लोगों ने दो नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि उनका साथी शंटी डूब गया। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग कपड़े व बाइक लेकर घर चले गए। शाम को दोनों सात बजे फिर यमुना के लालूपुरा घाट पर पहुंचे तो वहां काम कर रहे लोगों ने उनके वापस आने का कारण पूछा। दोनों ने बताया कि उनके पांच सौ रुपये गुम हो गए थे, वे उन्हें ढूंढने आए हैं लेकिन वहां काम कर रहे लोगों ने दोनों को वापस घर भेज दिया।
मंगलवार को जब शंटी रात तक भी घर नहीं लौटा था तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। जब उन्हें पता चला कि शंटी अपने चचेरे भाई व एक अन्य के साथ यमुना पर नहाने गया था तो वे दोनों नाबालिगों को लेकर उन्हें बचाने वाले के पास सदरपुर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने बताया कि शंटी भी उनके साथ डूब गया था और वे डरकर वहां से भाग आए थे। परिजनों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस ईआरवी मौके पर पहुंची। रात होने के कारण शंटी की तलाश शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि लालूपुरा घाट के पास यमुना नदी में गांव ताहरपुर निवासी 17 वर्षीय शंटी के डूबने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और नाबालिग काशव बरामद कर लिया है।