फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three events of Khelo Haryana will be held in Karnal

खेलो हरियाणा के तीन इवेंट करनाल में होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three events of Khelo Haryana will be held in Karnal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेल विभाग हरियाणा ने वीरवार को राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता की तिथियां विधिवत घोषित कर दी हैं। यह खेल 27 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रदेश के छह जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल के स्टेडियम में होंगे। करनाल जिले को भी तीन खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। खेल विभाग ने भिवानी व हिसार को हटाकर करनाल को जिम्मेदारी दी है। इन खेलों के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ी की आयु एक जनवरी 2003 के बाद की होनी चाहिए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की 20 इवेंट प्रतिस्पर्धाओं के लिए 9680 खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। सभी जिलों के उपायुक्तों व प्रधान जिला खेल परिषद को खेलों की तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी खिलाड़ियों को टीम इंचार्ज सहित 26 अगस्त दोपहर दो बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन

खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी को अपना जन्मतिथि प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र या पासपोर्ट ले जाना आवश्यक है। जिसे जांचा जाएगा। सभी जिला खेल अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि कोरोना हिदायतों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed