फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three dipot cancelled

मृतकों का राशन हड़पने और गड़बड़ी में तीन डिपो रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
three dipot cancelled
राशन वितरण में अनियमितता के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन डिपो के लाइसेंस रद कर दिये हैं। लाकडाउन के दौरान राशन वितरण में उक्त डिपो में गड़बड़ी उजागर हुई थी। विभाग की टीम ने जांच के बाद असंध डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार जयसिंहपुर, लालैन के जगदीश चंद्र और सालवन के मोहित पुंडीर के डिपो रद कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव जयसिंहपुर के डिपो होल्डर और असंध डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार द्वारा लॉकडाउन के दौरान मृतकों का राशन निकालकर बेचा गया था। 15 जून के अंक अमर उजाला ने जयसिंहपुर के डिपो होल्डर रामकुमार द्वारा मृतकों का राशन खाने के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला सामने आने के बाद विभाग की ओर से पहले डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी गयी थी। साथ ही जांच की जा रही थी। आरोप सही पाये जाने और आरोपी डिपो होल्डर की ओर से कोई प्रमाण नहीं दे पाने के कारण अब विभाग ने लाइसेंस रद कर दिये हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव सालवन के डिपो होल्डर मोहित पुंडीर के डिपो की जांच जब विभाग द्वारा की गई तो डिपो पर स्टॉक कम पाया गया, जिस पर विभाग ने डिपो को रद किया है। वहीं गांव लालैन के डिपो होल्डर जगदीश चंद्र की कम राशन देने की शिकायत विभाग को मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने जांच की तो पता लगा कि कम राशन देने के साथ डिपो होल्डर जगदीश ने बाजरा 2 रुपये से लेकर 8 रुपये प्रति किलो तक बेचा है। आरोप है कि डिपो होल्डर जगदीश चंद्र की ओर से कम राशन देने के साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जयसिंहपुर के डिपो होल्डर रामकुमार की ओर से लॉकडाउन के दौरान मृतकों का राशन निकालने का मामला सामने आया था। वहीं लालैन के डिपो होल्डर जगदीश पर बाजरा दो रुपये से लेकर 8 रुपये प्रति किलो बेचने तथा कम राशन देने के आरोप हैं। वहीं सालवन के डिपो होल्डर मोहित पुंडीर का स्टॉक कम पाया गया था, जिसके चलते तीनों के डिपो रद कर दिए गए हैं।
-निशांत राठी, डीएफएससी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed