फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three died in road accident

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति और उनके पौते की दर्दनाक मौत्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident
कैथल रोड स्थित गांव खेड़ीसर्फअली के डेरे पर रहने वाले बाइक सवार दंपती और उनके पोते को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय पोते को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे कलपना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवई शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक खेड़ी सर्फअली गांव से कुछ आगे डेरा पर रहने वाले दंपती 48 वर्षीय फूल सिंह और उसकी 44 वर्षीय पत्नी माया देवी बाइक पर सवार होकर दर्द की दवाई लेने के लिए गांव खेड़ी की तरफ जा रहे थे। उनके साथ उनका 4 साल का पोता वंश भी था। इसी दौरान कैथल की ओर से तेज गति से आ रहे एक कार चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed