{"_id":"6143b3a68ebc3eb6d97d26e5","slug":"three-arrest-in-theft-case-karnal-news-knl834582113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने ढाबों व जीटी रोड पर खडे़ ट्रकों, ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी करने और रात के समय दुकानों का शटर व ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही गुरपाल की अध्यक्षता में बनाई गई टीम ने आरोपी सागर निवासी नील नगर नीलोखेड़ी, राहुल निवासी गांव प्रेम खेड़ा निसिंग हाल मजबी मोहल्ला नीलोखड़ी व विक्की निवासी ढेहा बस्ती नीलोखेड़ी को 9 सितंबर को नीलोखेड़ी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौथे साथी प्रवीन निवासी नीलोखेड़ी के साथ मिलकर थाना तरावड़ी, इंद्री, बुटाना, सदर व सेक्टर-32-33 क्षेत्र से चोरी की 15 वारदातों का खुलासा किया।
आरोपियों ने बताया कि वह गांजा व शराब का नशा करते हैं। नशे के लिए ही वह रात के समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने निकलते थे। आरोपी ढाबों या जीटी रोड के किनारे खडे़ ऐसे ट्रकों को निशाना बनाते थे जिनके ड्राइवर केबिन में सोये रहते थे। आरोपी ट्रकों व ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने के लिए अपने पास चाबी आदि औजार रखते थे ताकि ट्रक ड्राइवरों तक आवाज नहीं पहुंच सकें। ट्रक से बैटरी चोरी होने की वजह से जब ट्रक के केबिन में लगे पंखे बंद हो जाते थे तब ट्रक ड्राइवर नीचे उतरकर देखते तो चोरी की वारदात का पता चलता था। आरोपी एक ट्रक से बैटरी चोरी करने के बाद उस बैटरी को कुछ दिन बाद दूसरे ट्रक वाले को या किसी राहगीर को बेच देते थे। आरोपी विक्की के खिलाफ चोरी के चार मामले मोटरसाइकिल चोरी के दर्ज हैं। इन मामलों में वह गिरफ्तार को चुका है। फिलहाल जमानत पर था।