फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused of sculptor's murder arrested

मुर्तिकार की हत्या के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three accused of sculptor's murder arrested
दिवाली की रात को रेलवे स्टेशन के समीप मूर्तिकार की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस की सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। धरे गए आरोपियों में दो जीजा-साले भी हैं, जिन पर कुरुक्षेत्र व अंबाला में करीब 8 मामले पहले भी दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर आए हुए थे। पुलिस इन तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

सीआईए-2 इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान निवासी संजय, प्रकाश और कृष्ण तीनों सेक्टर-4 में मूर्तिकार हैं। 4 नवंबर को संजय की मां ट्रेन से करनाल आ रही थी, जिसे लेने के लिए तीनों दो बाइकों पर सवार होकर रेलवे स्टेशन पर लेने के लिए गए थे। संजय की जेब में करीब 16 हजार रुपये थे। जब संजय रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान से कुछ सामान खरीदने लगा तो वहां बाइक पर सवार होकर तीन आरोपी आए। उन्होंने संजय के हाथ में रुपये देखकर उससे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान प्रकाश उसे छुड़वाने आया तो तीनों आरोपियों ने संजय व प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया और रुपये छीनकर ले गए। इस दौरान प्रकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। राजस्थान के गांव डैंढा जिला पाली निवासी महेंद्र की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछताछ में आरोपियों की पहचान
सीआईए-2 इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से बातचीत की तो तीनों आरोपी गोपाल उर्फ मंगल, सूरज व कनिप्पा निवासी मद्रासी मोहल्ला की पहचान हो गई। इसके बाद छह नवंबर को आरोपियों को काछवा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। इनमें आरोपी गोपाल और सूरज आपस में जीजा-साला हैं। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देकर पानीपत व पटियाला छिपने के लिए गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, छीने हुए रुपये व वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed