फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused including delivery boy arrested

Karnal News: डिलीवरी ब्वाय सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three accused including delivery boy arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। थाना साइबर की टीम ने अमेजन कंपनी के ऑर्डर से सामान बदल कर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले डिलीवरी ब्वाय सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों से 12.05 लाख रुपये बरामद किए गए है।
साइबर थाना टीम ने दो मार्च को डिलीवरी बॉय आरोपी 23 वर्षीय मोहम्मद आदिल निवासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था। तीन मार्च को आरोपी आदिल की निशानदेही पर उसके कब्जे से पांच हजार रुपये और उसके सहआरोपी 24 वर्षीय फैजान निवासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है और दूसरे आरोपी मास्टरमाइंड 45 वर्षीय जितेंद्र निवासी नंदा रोड आदर्श नगर दिल्ली वेस्ट को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वाय आदिल को जेल भेज दिया गया और अन्य दोनों आरोपी फैजान और जितेंद्र को चार मार्च को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने योजना बनाकर अमेजन पर दिए गए ऑर्डर में सामान बदल कर थाना साइबर करनाल के दो मुकदमों में धोखाधड़ी कर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी जितेंद्र और फैजान की निशानदेही पर उनके कब्जे से थाना साइबर के साल 2023 के मुकदमा नंबर 56 में छह लाख पांच हजार और साल 2023 के ही मुकदमा नंबर 58 में छह लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed