{"_id":"6143b45a8ebc3e916a37e792","slug":"thousand-froud-with-a-man-in-a-bank-karnal-news-knl834585198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लोन की किस्त जमा कराने गए व्यक्ति से 10 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लोन की किस्त जमा कराने गए व्यक्ति से 10 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में लोन की किश्त जमा कराने गए व्यक्ति से 10075 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
हनुमान कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह बुधवार को एचडीएफसी बैंक में 10075 रुपये लोन की किश्त जमा कराने के लिए गया था। बैंक में लंबी लाइन की वजह से वह एक साइड में खड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक आया और बिना लाइन में लगे सीधा काउंटर पर जाकर अपना चेक जमा कराया। वही युवक उसके पास आया और बैंक आने का कारण पूछा। उसने किश्त जमा कराने की बात कही तो युवक ने झांसा दिया कि वह दो मिनट में उनकी किश्त जमा करा देगा। इतना कहकर उसने रुपये ले लिए और बेंच पर बैठकर इंतजार करने के लिए कहा। देखते ही देखते वह बैंक की गैलरी तक गया। उसने 10 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटा। उसने बैंक में चेक किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
डॉयल 112 नंबर पर दी सूचना-
ठगी की आभास होते ही उसने डॉयल 112 पर कॉल कर ठगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अशोक कुमार के बयान दर्ज किए और उसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
व्यक्ति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी