{"_id":"5ea6b35a8ebc3e905d3bb1c9","slug":"those-going-to-the-bank-will-get-priority-by-taking-an-online-appointment93","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन अपॉयटमेंट लेकर बैंक जाने पर मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन अपॉयटमेंट लेकर बैंक जाने पर मिलेगी प्राथमिकता
ऑनलाइन अपॉयटमेंट लेकर बैंक जाने पर मिलेगी प्राथमिकता
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
कर्मबीर लाठर
विज्ञापन
करनाल। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सुरेंद्र सिंघाल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते बैंकों में भीड़ रोकने और बैंकिंग लेनदेन संबंधी कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बुक यूअर बैंक स्लॉट टुडे नामक वेबसाइट बनाई है। इसके तहत सुविधा यह है कि अपने बैंक खते से पैसे निकालने व जमा करने के लिए ग्राहक घर से ही अपने स्मार्ट फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से पहले ही बुकिंग करवा सकता है। उसके बाद बैंक के कार्य समय में अपनी सुविधा अनुसार लेनदेन के लिए बैंक जा सकते हैं। दूसरी सुविधा यह है कि जिन ग्राहकों के बैंक खाते आधार नंबर से जुड़े हैं वह लोग एक हजार रुपये से दस हजार रुपये तक निकालने के लिए इस साइट पर जाकर अपनी डिटेल भरें। इन लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से पोस्टमैन आपके घर पर ही पैसा देकर आएगा। चाहे किसी भी बैंक में खाता हो फिर भी पोस्टमैन के माध्यम से लेनदेन हो जाएगा। इस वेबसाइट पर अपायटमेंट लेने पर उपभोक्ता व संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक के पास स्वत: ही संदेश आ जाएगा। ऐसे उपभोक्तओं का बैंक में सबसे पहले काम होगा। बाक्स यह है ऑनलाइन प्रक्रिया बैंक में अपॉयटमेंट लेने के लिए स्मार्टफोन, लैपटाप या कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से यूआरएल में एचटीटीपी//बैंकस्लॉट.हरयाना.जीओवी.इन में जाने के बाद बुक यूअर बैंक स्लोट टुडे के नीचे क्लिक करें, नाम, मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड, तिथि व स्लाट का चुनाव करें व अप्लाई बैंक स्लाट को क्लिक करते ही आपका स्लाट बुक हो जाएगा। इसको डाउनलोड करके आप उसी समय स्लाट पर बैंक में जाकर सिर्फ पैसे निकाल व जमा कर सकते हैं। आईएफएससी कोड नहीं पता होने पर सर्च फॉर अईएफएससी को क्लिक करके अपनी बैंक को सेलेक्ट करें, जनपद को सेलेक्ट करें व बैंक शाखा को सेलेक्ट करने पर आईएफएससी कोड पता चल जाएगा। बाक्स पोस्टमैन से भी मंगवा सकते हैं पैसे पोस्टमैन के माध्यम से पैसे लेनदेन के लिए यूआरएल पर ही जाएं और कैश डिलीवरी एट होम पोस्टल बैंक सर्विस के नीचे क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, राशि, जनपद, शहर, अपने घर का पता व पिन कोड भरें और अप्लाई को क्लिक करते ही कैश डिलीवरी बुक हो जाएगी। इसको डाउनलोड करके रखें व पोस्टमैन के आने पर दिखा दें। पोस्टमैन से एक हजार से दस हजार रुपये तक ही कैश डिलीवरी कर सकते हैं। इसके लिए आपके बैंक खाते से आधार नंबर लिंक होना जरूरी है। बाक्स अफवाहों से बचें एलडीएम ने कहा कि जो भी पैसा चाहे वह जन-धन योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मिड-डे-मील का पैसा, किसान सम्मान निधि, मनरेगा या कोई अन्य पैसा जो केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार की ओर से खाते में डाला गया है या पहले से खाते में जमा है या आने वाला है वह सारा पैसा खाते में जमा रहेगा। उनका संदेश है कि अत्याधिक आवश्यकता पडऩे पर ही बैंक, मित्र बैंक या एटीएम पर जाएं। सेनेटाइजर व साबुन का इस्तेमाल करें। मास्क या गमछा, दुपट्टा से मुंह को ढकें व सामाजिक दूरी बनाए रखें। -------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।