फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   This month will be hot due to pollution

Karnal News: प्रदूषण के कारण इस माह रहेगा गर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
This month will be hot due to pollution
करनाल। दिवाली के बाद मौसम में बदलाव होने लगा है। सुबह व शाम के समय सर्दी महसूस होने लगी है। अब अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यह इस सप्ताह स्थिर बना रहेगा। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नवंबर का महीना गर्म रहेगा। दिवाली पर बढ़े प्रदूषण की वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


इस सप्ताह शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंच चुका है। जो सेहत के लिए बेहद खराब माना जाता है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों में मौसमी बीमारी भी बढ़ रही है। हर दूसरा व्यक्ति वायरल से ग्रस्त है। सुबह-शाम होने वाली ठंड स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालती है। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। लोगों को सुबह व शाम के समय दोपहिया वाहनों पर चलने में सर्दी लगने लगी है। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं रात के समय गर्म कपड़े ओढ़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव जारी है और आने वाले सप्ताह में बदलाव का सिलसिला बने रहने की संभावना है। तापमान में बदलाव के कारण मौसम में फेरबदल जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में कमी होने से ठंड बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की घटी मांग
सर्दी शुरू होते ही बिजली की मांग घट गई है। यह घरेलू और खेतों के फीडर पर काफी कम हुई है। वहीं फैक्ट्री के फीडरों पर बिजली की मांग लगातार बनी है। ऐसे में बिजली निगम ने भी राहत की सांस ली है। जबकि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को पूरा कर पाना मुश्किल हो गया था। ट्रांसफार्मर भी लगातार फ्यूज उड़ा रहे थे।


बरतें एहतियात : डॉ. संजीव
सामान्य अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संजीव का कहना है कि बीमारी से बचने के लिए तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। बुखार में डॉक्टर की सलाह के बिना अन्य कोई दवाई न लें। यदि डेंगू के लक्षण नजर आएं तुरंत डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा अस्थमा के मरीजों को बढ़ते प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। शाम ढलने के बाद घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed