फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thirty thousand rupees snatched from the showroom owner

शोरूम मालिक से तीस हजार रुपये छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thirty thousand rupees snatched from the showroom owner
शोरूम मालिक से तीस हजार रुपये छीने
विज्ञापन

दुबई के सैलानी बता खुद के पास डॉलर होने का दिया झांसा और रुपये लेकर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। रेलवे रोड स्थित गौतम इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम के मालिक से दो व्यक्ति करीब तीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। हालांकि इस दौराम शोरूम मालिक से बदमाशों की छीनाझपटी भी हुई। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं हैं। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार रात करीब दस बजे रेलवे रोड स्थित गौतम इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक धर्मपाल सचदेवा शोरूम बंद करने की तैयारी कर रहे थे तभी एक कार वहां पहुंची और दो व्यक्ति कार से उतरकर शोरूम में दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से खाने के लिए किसी होटल का नाम पूछा और खुद को दुबई का सैलानी बताते हुए अपने पास डॉलर होने की बात कही। दुकानदार को बातों में उलझाने के लिए उससे भारतीय नोटों के बारे में पूछने लगे।
विज्ञापन

जब दुकानदार उनको पांच-पांच सौ और दो हजार के नोट दिखाने लगा तो उनमें से एक बदमाश ने दुकानदार के हाथों से कई नोट छीन लिए और दोनों गाड़ी की ओर भागने लगे। तब तक दुकानदार मामला समझ गया और बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ा। इसी दौरान एक बदमाश से उसकी झीनाझपटी भी हुई लेकिन दोनों बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के अन्य दुकानदार मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर लूटपाट की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed