फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Third eye guard on the highway, vehicles will not be able to run at high speed

राजमार्ग पर तीसरी आंख का पहरा, तेज रफ्तार से नहीं दौड़ा सकेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Third eye guard on the highway, vehicles will not be able to run at high speed
नेशनल हाईवे-44 पर मनमर्जी की रफ्तार से वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि अब मीटर की सुई निर्धारित स्पीड से ऊपर गई तो आपके घर पहुंचने से पहले चालान घर पहुंच जाएगा। हाईवे पर तीसरी आंख का पहरा शुरू हो गया है। इन कैमरों से अपराधियों पर भी नकेल कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हाईवे पर सोनीपत कुंडली बॉर्डर से अंबाला के शंभू बॉर्डर तक के 186 किलोमीटर रास्ते में 20 जगह करीब 200 उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का ट्रायल भी शुरू हो गया है, जोकि 31 मई तक चलेगा। खास बात यह है कि निर्धारित रफ्तार से जैसे ही वाहन तेज चलता दिखेगा, ये कैमरे स्वत: नंबर प्लेट को स्कैन करते हुए चालान कर देंगे। हाईवे पर हादसों और आपराधिक वारदातों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात एवं हाईवे पुलिस की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

करनाल में बनेगा कंट्रोल पैनल
सीसीटीवी कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर और स्पीड रडार के साथ लगाए गए हैं। हाई डेफिनेशन कैमरे धुंध और रात के समय में भी साफ तस्वीर देंगे। सर्वाधिक छह कैमरे करनाल और अंबाला व पानीपत में तीन-तीन लोकेशन पर लगेंगे। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन यातायात एवं हाईवे विभाग के प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल पैनल लगेगा। जिला स्तर पर पुलिस के सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल पैनल से इन्हें जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग पर यहां लगे कैमरे
सोनीपत : टीडीआई मॉल कुडली, दावत राइस मिल के सामने, हसनपुर मोड़, सनपेड़ा मोड़।
पानीपत : जीटी रोड पट्टी कल्याणा, गांव सिवाह, सेक्टर-40 मोड़।
करनाल : शनि मंदिर कोहंड, इंडो-इस्रायल परियोजना के सामने घरौंडा, नीलकंठ के सामने करनाल, मयूर ढाबा के पास, रंबा मोड़ तरावड़ी, पेट्रोल पंप गांव बराना।
कुरुक्षेत्र : उमरी जीटी रोड, होटल गोल्डन सरस के पास, शाहाबाद, मोहड़ी।
अंबाला : डीआरएम कार्यालय के नजदीक अंबाला कैंट, मॉडल टाउन क्रॉसिंग, गुरुद्वारा मंझी साहिब के पास अंबाला शहर।
2021 में 502 हादसे और 199 मौतें ज्यादा हुईं
प्रदेश भर में वर्ष 2021 में 2020 की तुलना में 502 हादसे ज्यादा हुए। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा भी 199 और घायलों का 462 अधिक रहा। 2021 में 9933 हादसों में 4706 लोगों की जान गई, 8121 लोग घायल हुए थे। इससे पहले 2020 में 9431 हादसों में 4507 मौत और 7659 लोग घायल हुए। इसी तरह नेशनल हाईवे पर 2019 में 5491 और 2018 में 3876 हादसे हुए। हादसों में सबसे प्रमुख कारण ओवर स्पीड ही सामने आया है।

कैमरों का ट्रायल शुरू हो चुका है। जून माह में इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। उम्मीद है कि कैमरे लगने से ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगेगा। साथ ही वारदात को अंजाम देकर फरार होने वालों को भी पुलिस आसानी से पकड़ सकेगी। हाईवे से गुजरने वाला प्रत्येक वाहन हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा।
- डॉ. राजश्री सिंह, आईजी, यातायात एवं हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed