{"_id":"62af91d76a084229153d51db","slug":"third-accused-of-theft-and-snatching-arrested-karnal-news-knl112056813","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी व छीनाझपटी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी व छीनाझपटी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चोरी करने व मारपीट कर छीनाझपटी करने के मामले में फरार तीसरा आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिला के इसराय पासीपुर रोड निवासी गौरव को पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया है। हाल में वह करनाल के सेक्टर छह में किराये के मकान में रह रहा है। मेरठ चौक के समीप से वह सीआइए वन टीम के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक लोहे की रॉड बरामद की गई है।
इस मामले में सीआईए वन की टीम ने 28 मार्च 2022 को दो आरोपियों उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला के पासीपुर निवासी बलिराम उर्फ कलुआ व करनाल के टपराना गांव निवासी कल्लू को सांई बाबा मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ में आरोपी गौरव के नाम का खुलासा किया था। सेक्टर चार निवासी अमित चौधरी ने 18 फरवरी 2022 को सेक्टर 32-33 थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था। तब उसकी सेक्टर छह मार्केट स्थित मोबाइल फोन की दुकान से चोरों ने रात के समय शटर व ताला तोड़कर 14 मोबाइल फोन, दस हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान साफ कर लिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की। इस मामले में आरोपी बलिराम व उसके दो साथियों गौरव व डॉन की संलिप्तता पाई गई थी। आरोपी के कब्जे से इस मामले में कुछ नगदी बरामद की गई थी। आरोपी गौरव को इस मामले में पुलिस रिमांड पर लेकर जांच में शामिल किया जाएगा व गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इसके अलावा थाना शहर में चार फरवरी को रामनगर निवासी विनोद कुमार ने छीनाझपटी व तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। वारदात तब हुई जब वह अलसुबह ऑटो लेकर जा रहा था। नमस्ते चौक से ताऊ देवीलाल चौक के बीच तीन अज्ञात युवकों ने रॉड से हमला कर उसके ऑटो के शीशे तोड़ दिए थे। तलवार से विनोद कुमार पर वार कर 1500 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया था। इसमें भी बलिराम और कल्लू की भी संलिप्तता पाई गई थी। इस वारदात में आरोपियों के चार अन्य साथी गौरव, दीपक, बिरजू व चुप्पा फरार चल रहे थे। अब आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लियाहै।