फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves and robbers fearless, police helpless

Karnal News: चोर-लुटेरे बेखौफ, पुलिस लाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves and robbers fearless, police helpless

विज्ञापन
करनाल। जिले में चोरों और लुटेरों का आतंक है। आए दिन बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े जहां लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वहीं घरों और दुकानों को भी निशाना बना रहे हैं। आए दिन हो रही वारदात को रोकने में पुलिस लाचार नजर आ रही है। बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले नमस्ते चौक पर दिनदहाड़े आढ़ती से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 10 लाख रुपये की लूट की थी, जिनका अब तक सुराग भी नहीं लगा है। अब एक बार फिर टहलने गए बुजुर्ग पर धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने सोने चेन छीन ली। वहीं, इंद्रा कॉलोनी में व्यक्ति की गर्दन पर चाकू लगाकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसके अलावा तीन घरों से चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टहलने गए बुजुर्ग पर धारदार हथियार से वार कर छीनी चेन
इंद्री निवासी आनंद जिंदल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार सुबह पार्क में टहलने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और सोने की चेन उतारने के लिए कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर गंडासी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद तीन तोले की सोने की चेन लेकर भागने लगे। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह धारदार हथियार छोड़कर मौके से भाग निकले। लहूलुहान हालत में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन पर चाकू लगा छीना मोबाइल
इंद्रा कॉलोनी निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साइकिल पर पुरानी अनाज मंडी से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित से मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने
सदर थानाक्षेत्र के रसूलपुर निवासी विनोद ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए किसी तरह रुपये जोड़कर गहने बनाए थे, लेकिन चोर सारे गहने चेारी कर ले गए। उनके परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में कहीं गए थे तभी बंद मकान में चोर छत के रास्ते सीढ़ियों तक पहुंचे, उसके बाद खिड़की के पास रखे कूलर को हटाकर घर में घुसे। चोरों ने मकान की अलमारी, संदूक और बेड को खंगाला। फिर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा 45 हजार रुपये की नकदी ले गए।

पत्नी का अंतिम संस्कार करने गया था
न्यू रमेश नगर निवासी प्रमोद की पत्नी का निधन हो गया था और वह 20 अगस्त को शव को लेकर अपने गांव खकम, तेलंगाना गया था। इसी दौरान चोर उसके मकान में घुस गए और अलमारी में रखे चांदी के चार सिक्के, हीरे के झुमके, दक्षिण भारतीय मंगलसेत्र, लॉकेट और एक लाख रुपये की नकदी ले गए। वहां से लौटने के बाद व्यक्ति को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।



अलमारी से नकदी और आभूषण ले गए चोर
शिव कॉलोनी निवासी रामू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने काम के लिए कहीं गया हुआ था। इसी दौरान चोर मकान के अंदर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और सात हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। काम से लौटने के बाद उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रामनगर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed