फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be power outage for three hours today.

Karnal News: आज तीन घंटे तक गुल रहेगी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
There will be power outage for three hours today.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले में मंगलवार को बिजली 3 घंटे तक की बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर रखरखाव कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में कटौती करेगा।

बिजली निगम के अनुसार 33 केवी हांसी रोड फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते उससे जुड़े कई 11 केवी फीडरों की सप्लाई सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी मेरठ रोड सब स्टेशन पर भी ट्रांसफार्मर टी-1 और टी-2 पर सामान्य मरम्मत कार्य के कारण सुबह 7 से 10 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। देवी मंदिर फीडर पर भी कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए यह रखरखाव कार्य आवश्यक है।
विज्ञापन



---

आज इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

सुबह 7 से 10 बजे तक (33KV मेरठ रोड सब स्टेशन): सेक्टर-7, मीरा घाटी, सेक्टर-14, करन गेट, एमआईटीसी फीडर क्षेत्र में कट।

सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक (33KV हांसी रोड फीडर से जुड़े क्षेत्र): चमन गार्डन, बैंक कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के आसपास, करम सिंह कॉलोनी, हांसी रोड गली नंबर 1 से 14, सेशन मार्ग, संत नगर, आजाद नगर, ब्रह्म नगर, हांसी चौक, जानकपुरी, गौशाला रोड, रविदासपुरा, रमेश नगर एक्सटेंशन, कूलर वाली गली, इंडस्ट्रियल एरिया, आनंद विहार, बहादुर चंद कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, गीता कॉलोनी, लव-कुश कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, नई अनाज मंडी रोड, मंगल कॉलोनी पार्ट-2, डिंगा खेड़ा, हकीकत नगर, शास्त्री नगर में कट।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक (देवी मंदिर फीडर): वकीलपुरा, सदर बाजार, पुरानी अनाज मंडी, दयालपुरा, नावेल्टी रोड, बांसों गेट, मटक माजरी, रूप कॉलोनी में कट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed