{"_id":"61ce1a4e04efdc30ce00fd59","slug":"the-youths-beat-up-the-shopkeeper-for-stopping-him-from-playing-the-silencer-cracker-karnal-news-knl94506096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट द्वारा पटाखे बजाने से रोका तो मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट द्वारा पटाखे बजाने से रोका तो मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
साइलेंसर पटाखा बजाने से रोकने पर युवकों ने दुकानदार को पीटा
नीलोखेड़ी।
बुधवार की रात किसान बस्ती चौक पर बुलेट मोटर साइकिल से साइलेंसर पटाखा बजाने से रोकने को लेकर कुछ युवकों एक दुकानदास से बहस हो गई। बात बढ़ने पर लोग एकत्रित हो गए। युवकों ने अपने और साथियों को बुलाकर दुकानदार व उसके भाई के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना से दुकानदारों में नाराजगी है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के जरिये मामले की जांच कर रही है।
कत्याल इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक मुकेश कत्याल ने बताया कि वह दुकान के बाहर खड़ा था। तभी एक बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन युवक गुजरे जो साइलेंसर पटाखे बजा रहे थे। आवासीय इलाका होने के कारण मुकेश कत्याल ने युवकों से साइलेंसर पटाखा बजाने से मना किया तो युवक भड़क गए। यह कहने लगे कि दो लाख की खरीदी है, पटाखे तो बजाएंगे ही। इसी बात पर बात बढ़ गई और कुछ देर बाद ही युवकों ने 15-20 साथियों को बुला लिया औैर दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे। बचाने भाई लोकेश को भी युवकों ने पीटा। दोनों भाई घायल हो गए। लोकेश के सिर पर गहरी चोट आईं। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करने का पर्यास किया लेकिन युवक मुकेश के घर तक पहुंच गए। उनका दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मुकेश कत्याल की शिकायत पर 15-20 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।