फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man got married by giving 80 thousand, the bride absconded with 20 thousand and jewelry

80 हजार देकर युवक ने रचाई शादी, 20 हजार व गहने लेकर दुल्हन फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The young man got married by giving 80 thousand, the bride absconded with 20 thousand and jewelry
असंध। गांव रंगरूटीखेड़ा में एक विवाहिता शादी के अगले दिन ही ससुराल से 20 हजार रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। इससे पहले 80 हजार रुपये देकर युवक ने उससे शादी रचाई थी। घटना के बाद दूल्हे की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी दुल्हन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दूल्हे सुनील कुमार निवासी गांव रंगरूटीखेड़ा ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। उसके फूफा ने उसे गांव पीड़ल जिला कैथल के एक व्यक्ति कर्मा से मिलवाया था। कर्मा ने कहा था कि वह उसे करनाल कृष्णा के पास ले जाएगा जो उसकी शादी कराएगी। इसके बाद वह उसे शिव कालोनी करनाल में कृष्णा के पास ले आया। आरोपी कृष्णा उन दोनों को लेकर खेमचंद, निवासी रामनगर के पास गई। फिर तीनों आरोपियों ने उसे चौथी आरोपी जीतो से मिलवाया।
विज्ञापन

जीतो ने बताया कि वह मकान नंबर 365/3, विकास नगर, फूसगढ़ रोड, सेक्टर 6 के पीछे करनाल में रहती है और वह उन्हें लेकर अपने मकान पर चली गई। उसने वहां एक लड़की दिखाई, जो उसे पसंद आ गई। बात पक्की हो गई। उन्होंने शादी के लिए पीड़ित से 80 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों ने 40 हजार रुपये एडवांस मांगे और 40 हजार रुपये शादी वाले दिन देने की बात कही। उसने आरोपियों को 40 हजार रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तारीख तय कर दी गई। वह शादी के दिन राम नगर पहुंचे और वहां पर 40 हजार रुपये शादी होने के दौरान दे दिए। पास के मंदिर में उसकी शादी करवा दी। इसके बाद वे दुल्हन के साथ अपने गांव रंगरूटीखेड़ा आ गए। परिवार वालों ने दुल्हन को गहने भी पहना दिए।

अगले दिन वह लड़की उसकेघर से 20 हजार रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद पता लगा कि वह लड़की जीतो के पास वापस करनाल आ चुकी है। जब उन्होंने जीतो से बात की तो उसने रेप केस में फंसवाने की धमकी दी। बाद में पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed