फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a tree.

Karnal News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Fri, 17 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a tree.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। इंद्री के सैयद छपरा गांव में वीरवार को एक पत्थर कारीगर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जो गांव में अपनी दादी, भाई और बहन के साथ रहता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक पेशे से पत्थर और टाइल्स लगाने का कारीगर था। घटना की जानकारी मिलते ही इंद्री थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह रखवा दिया है।


मृतक के भाई रामभजन ने बताया कि सोनू ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जिस खेत में सोनू का शव मिला, उस ओर उनका कभी आना-जाना नहीं होता था। सोनू पर घर की जिम्मेदारी थी, वह रोज काम पर जाता था और शाम को वापस लौट आता था। उसे किसी तरह की चिंता या परेशानी नहीं थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ग्रामीणों के अनुसार सोनू स्वभाव से शांत और मेहनती था। पूरे गांव में उसके इस कदम से गम का माहौल है। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन और निजी जीवन से जुड़ी जानकारियों की भी पड़ताल कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन








ब्याना पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed