फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The wall of language broken in Haryana Punjab during the farmers' movement

टूटी भाषा की दीवार: किसान आंदोलन में भाषाओं और बोलियों के आदान-प्रदान से ठेठ हरियाणवी भी पंजाबी में करने लगे बात

Tue, 14 Dec 2021 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 01:43 AM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान एक साल में पंजाब हरियाणा भाइचारे का नारा मजबूत हुआ है। इस दौरान गीत-संगीत, संस्कृति और खानपान का भी खूब आदान-प्रदान हुआ है।

विज्ञापन
The wall of language broken in Haryana Punjab during the farmers' movement
खुशी मनाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल तक चले किसान आंदोलन के दौरान जहां हरियाणा के किसानों ने पंजाबी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश की बोली सीख ली। वहीं वहां के किसानों को हरियाणवी बोलना सिखा दिया। लंबे समय तक साथ रहने के दौरान तीनों प्रदेश के किसानों ने एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा, खानपान, गीत-संगीत का भी आदान-प्रदान किया। इसकी बानगी करनाल में भी देखने को मिली जब एक हरियाणवी बुजुर्ग किसान ने साथ बैठे पंजाब के बुजुर्ग को टोका कि कन्ना नाल सुनना हुंदा ए, हरियाणवी ने जवाब दिया कि अक्खां नाल वेखना वी हुंदा ए...।

विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों को लेकर हुए आंदोलन में हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की भूमिका अहम मानी जा रही है। भले ही तीनों प्रदेशों के किसानों की पहले अलग-अलग राह थी, लेकिन तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए आंदोलन ने तीनों को करीब ला दिया। दिल्ली बार्डर पर लगभग एक साल तक डेरा जमाने वाले किसानों के बीच बोली-भाषा, संस्कृति और खानपान का इस कदर आदान-प्रदान हुआ कि वे एक दूसरे के मुरीद होते चले गए।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के दौरान समय-समय पर इसकी बानगी देखने को भी मिली है। आंदोलन शुरू होने से लेकर घर वापसी तक पंजाब के किसानों के लिए हरियाणा में जगह-जगह रास्तों पर अटूट लंगर की व्यवस्था कायम रही। यही नहीं आंदोलन की समाप्ति पर सिंघु बार्डर से लौट रहे किसानों का भी हरियाणा में जोरशोर से स्वागत किया गया। यही कारण है कि हरियाणा के कायल हुए पंजाब के किसान जाते-जाते भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पंजाब के कुछ किसान नेता यह भी जिक्र कर गए हैं कि अब किसान ही एसवाईएल नहर का कोई समाधान निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल का भी हो सकता है समाधान 

हरियाणवी बोली की कई खासियत हैं और पंजाबी तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश की बोली मीठी है। पंजाबी को सीखना ज्यादा मुश्किल नहीं। किसान आंदोलन में शब्दों की पुनरावृत्ति होती रही, जिस कारण शब्द कंठस्थ हो गए। एक साल तक किसान इकट्ठा रहे और दुख-सुख बांटा। बोलियों का आदान-प्रदान हुआ। विचारों के आदान-प्रदान से एकता बनी है। हरियाणा व पंजाब के बीच मुख्य मसला एसवाईएल नहर का है। आज तक सरकारें इसका समाधान नहीं कर सकीं। अब तक राजनेताओं ने अपने-अपने राज्यों के किसानों को भड़काकर आंदोलन कराए हैं। कंधा किसानों का और बंदूक राजनेताओं की रही है। यदि अब दोनों राज्यों के किसानों में सद्भावना कायम रही तो उनके कंधे राजनेताओं के काम नहीं आएंगे। एसवाईएल का समाधान भी जल्द निकाला जा सकता है, जो राष्ट्रहित में होगा।- डाॅ. रामजीलाल, प्रमुख शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य, दयाल सिंह कॉलेज करनाल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed