{"_id":"61a3edd588ff6a6cba34012d","slug":"the-trend-decreased-in-the-second-dose-so-far-only-52-95-percent-have-applied-karnal-news-knl910944160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी डोज में घटा रुझान, अब तक 52.95 प्रतिशत ने ही लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी डोज में घटा रुझान, अब तक 52.95 प्रतिशत ने ही लगवाई
विज्ञापन
राकेश चौहान
करनाल। कोरोना की दूसरी डोज लगाने के लिए लोगों का रुझान कम होता जा रहा है। अब तक जिले में 52.95 प्रतिशत लोगों ने ही कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। अब तक कुल 15 लाख 72 हजार 57 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 10 लाख 27 हजार 768 वे लोग हैं जिन्हें टीके की पहली डोज लग चुकी। जबकि 5 लाख 44 हजार 289 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
हालांकि कोरोना का टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी टीका लगा रहे हैं फिर भी दूसरी डोज का आंकड़ा बढ़ नहीं रहा है। कोरोना का टीका लगाने में करनाल जिला अब तक प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर गुड़गांव जिला है। जहां 3833621 लोगों को टीका लग चुका है। फरीदाबाद में 2708848 लोगों को टीका लग चुका है। अंबाला जिला अब तक करनाल जिले से पीछे है। जहां 1563038 लोगों को ही टीका लग पाया।
इन्हें लग चुका टीका
उम्र टीका लगा
60 प्लस 277397
18-44 921946
45-60 372714
टीका लगा
पुरुष - 809299
महिलाएं - 762486
शहर में कम लगवा रहे डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में ग्रामीण क्षेत्र में हर रोज टीकाकरण कैंप लगाए जाते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहर में डोज कम लग रही है। ग्रामीण क्षेत्र में अब तक लोग बढ़-चढ़ कर टीका लगवा रहे हैं। शहर में टीके की रफ्तार कम हो गई है।
विज्ञापन
बड़ा अभियान चलाने की आवश्यकता
टीके की दूसरी डोज का आंकड़ा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने कई बार अभियान चलाए। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अंबाला को पीछे छोड़ दिया। इसी प्रकार अब भी अभियान चलाकर दूसरी डोज का आंकड़ा कम कर सकते हैं।
कोरोना का टीका लगाने के लिए हर रोज विभाग की ओर से कैंप लगाए जाते हैं। हर घर दस्तक के तहत कर्मी घर-घर जाकर टीका लगा रहे हैं। लोगों से अपील है कि जिन लोगों का दूसरी डोज लगवाने का समय आ चुका है वह दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। टीके की दोनों डोज लगवाकर ही कोरोना को खत्म किया जा सकता है।
-डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल