फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The temperature is rising... the heat will return by the end of the week.

Karnal News: चढ़ने लगा पारा... सप्ताह के अंत तक फिर तेवर दिखाएगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The temperature is rising... the heat will return by the end of the week.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद से मौसम लगातार परिवर्तनशील है। गत सप्ताह दो दिन की बरसात के बाद से तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि रविवार से करीब डेढ़ अंक अधिक था और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक फिर 33 डिग्री सेल्सियस पर तापमान जाने की संभावना जताई है। यानी सप्ताह के अंत तक गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाएगी।

पिछले सप्ताह बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। सोमवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है। मौसम साफ होने से तापमान बढ़ेगा जो फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। 26 मार्च को बारिश के आसार है इसलिए किसानों को तैयार फसलों की कटाई शुरू कर देनी चाहिए और सुरक्षित स्थान पर रख ले।
विज्ञापन

---------

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

मंगलवार 29/14
बुधवार 31/14
वीरवार 31/16
शुक्रवार 29/17
शनिवार 30/15
रविवार 33/16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed