फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The strike has increased the pain of patients, who will have to wait two weeks for surgery.

Karnal News: हड़ताल बढ़ा गई मरीजों का दर्द, सर्जरी के लिए करना होगा दो हफ्ते इंतजार

Sat, 13 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The strike has increased the pain of patients, who will have to wait two weeks for surgery.
नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चार दिन तक हड़ताल पर रहे सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी में वापस आ गए हैं। इधर मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई है। चार दिनों तक ऑपरेशन के इंतजार में ठहरे और भटक रहे मरीज जिला नागरिक अस्पताल में हर विभाग की ओपीडी के बाहर शुक्रवार को सुबह से कतार में लग गए। हर दिन अस्पताल में करीब 15 से से 20 ऑपरेशन होते थे लेकिन चार दिनों में केवल 10 के करीब ऑपरेशन हुए। अब सूची लंबी है। सामान्य ऑपरेशन के लिए मरीज को दो हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है।
हड़ताल के बीच अल्ट्रासाउंड और सीटी-स्कैन की सुविधा बंद होने के कारण मरीजों की सर्जरी नहीं हो पाई और ऑपरेशन थिएटर के लिए लगातार फाइलें जमा होती रहीं। हर विभाग के लिए ऑपरेशन करने के लिए दिन भी अलग-अलग निर्धारित है, इस कारण से ऑपरेशन के लिए दो हफ्ते बाद तक की तारीख मिल रही है। शुक्रवार को अस्पताल में दो ऑर्थो और 4-5 जनरल सर्जरी की गईं। आंखों की सर्जरी शनिवार को होती है। 10 सर्जरी वेटिंग में हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए जिन्हें पहले जरूरत है उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में कुल 1,689 मरीज ओपीडी में पहुंचे। यह संख्या चार दिन रही हड़ताल के दिनों की तुलना में कहीं अधिक हैंं। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिनों में टले छोटे से बड़े ऑपरेशन का भार अब जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों पर है। हड़ताल खत्म होते ही जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार का स्थिति ओपीडी में सामान्य तो हो गई, डॉक्टरों ने मरीजों की जांच भी की लेकिन हर ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई। सुबह 9 बजे से ही ओपीडी के बाहर कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जनरल मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक
शुक्रवार को जनरल मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। इसमें पेट दर्द, खांसी, जुकाम, शुगर, बीपी, लिवर, किडनी की समस्या वाले 290 मरीज पहुंचे। इसके बाद नेत्र रोग ओपीडी में सबसे अधिक मरीज रहे। 180 मरीज पहुंचे। इनमें से अधिकतर ऑपरेशन के लिए इंतजार में थे। आर्थो ओपीडी में रेडियोलॉजी विभाग के मरीज अधिक रहे।


-40 अल्ट्रासाउंड, 12 सीटी-स्कैन
हड़ताल के बीच जहां चार दिनों में एक भी सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया था तो शुक्रवार को ही 12 सीटी स्कैन और 40 अल्ट्रासाउंड किए गए। आम दिनों की तुलना में भी ये अधिक रहे। एक्सरे भी वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दोगुनी संख्या में हुए। वीरवार को जहां 57 हुए थे, वहीं शुक्रवार को करीब 120 एक्सरे किए गए।



-----स्थिति सामान्य हो गई हैं। शुक्रवार को सभी ओपीडी सही से चलीं। अस्पताल में जितने मरीज आए ओपीडी में सबकी जांच हुई। हड़ताल की अवधि में जो मरीज ऑपरेशन के लिए आए थे उनकी सूची बनाई जाएगी। स्थिति अनुसार इमरजेंसी में जिस मरीज को ऑपरेशन की पहले जरूरत होगी उसका पहले किया जाएगा। शुक्रवार को ऑपरेशन भी हुए, सीटी-स्कैन और अल्ट्रासाउंड भी किए गए। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed