फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The streets remained Andheri, 1200 LEDs kept gathering dust in the corporation

गलियां रहीं अंधेरी, निगम में धूल फांकती रहीं 1200 एलईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The streets remained Andheri, 1200 LEDs kept gathering dust in the corporation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महापौर रेणू बाला गुप्ता की अध्यक्षता और निगमायुक्त नरेश नरवाल व सीएम प्रतिनिधि संजय बठला की मौजूदगी में नगर निगम हाउस की साढ़े पांच घंटे मैराथन बैठक चली। जिसमें 2019 में दलित बस्तियों में लगाने के लिए खरीदी गई 1200 एलईडी लाइटों को न लगाकर स्टोर रूम में ही बंद करके रखने के साथ-साथ सीवरेज, पेयजल व बरसाती मौसम से पहले नालों की सफाई कराने का मुद्दा गूंजा। पार्कों की दुर्दशा, पुराने प्रस्तावों पर कार्य नहीं किए जाने पर भी पार्षदों की नाराजगी दिखी।
हालांकि शोर शराबा नहीं हुआ। इस बीच पहले प्रस्ताव के तहत 11 मार्च की बैठक की पुष्टि करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम को आरंभिक शेष को मिलाकर कुल 3 अरब, 3 करोड़, 30 लाख 83 हजार 242 रुपये की प्रस्तावित आय होगी और स्थापना और अन्य कार्यों पर प्रस्तावित व्यय 2 अरब 53 करोड़ 33 लाख 34 हजार 461 के व्यय के बजट को हरी झंडी दी गई, जो 49 करोड़, 97 लाख, 48 हजार 763 रुपये के लाभ का बजट है। पहली बार 104 करोड़ रुपये से विकास कार्य पर व्यय को सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। प्रस्तुत 15 प्रस्तावों में से 8 पर सदन की सहमति हो जाने से पास हो गए, दो लंबित रहे और एक को रद्द किया गया।
विज्ञापन

प्रस्ताव संख्या दो से पांच तक यूएलबी की ओर से लिए गए निर्णयों और पॉलिसी को लेकर अधिकारियों ने बड़ी एलईडी पर प्रजेंटेशन दिया। संयुक्त निगमायुक्त शंभू राठी ने 20 साल से काबिज प्रॉपर्टी की सेल को लेकर, तो एक्सईएन अक्षय भारद्वाज ने बाढ नियंत्रण, भवन निरीक्षक विकास अरोड़ा ने 17 नई कॉलोनियों को वैधानिकता प्रदान करने के लिए सर्वे और उप निगमायुक्त अरुण कुमार ने गोशाला में सुधार को लेकर प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव संख्या 6 व 7 में 18 जनवरी और 11 मार्च 2022 की हाउस की बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्य नहीं होने पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया। अधिकारियों ने एक्शन टेकन रिपोर्ट में कोई न कोई समस्या बताकर कार्य शुरू न हो पाने की वजह बताई। निगमायुक्त ने सभी प्रस्तावों पर कार्य शुरू कराने का भरोसा देकर पार्षदों की नाराजगी शांत की। प्रस्ताव 8 मेरठ रोड स्थित अस्थाई स्टोर के साथ खाली पड़े प्लॉट को खुली बोली में बेचने का पारित किया गया। हालांकि इस पर लोगों ने हैरत जताई कि निगम मुनाफे का बजट पारित कर रहा है, फिर भी प्लाट क्यों बेचा जा रहा है। प्रस्ताव नौ में भी संजना नारंग को शिव मंदिर राम नगर के पास उसके मकान के साथ लगता 52.62 वर्ग गज एरिया मार्केट रेट से बेचने पर मुहर लगाई गई। झंझाडी को नगर निगम की सीमा से बाहर करने पर सहमति नहीं बन सकी। प्रस्ताव 11 धोबी समाज को धर्मशाला व धोबी घाट के लिए कम कीमत पर स्थान दिलवाने का प्रस्ताव रद्द हो गया। इसके बाद उपस्थित पार्षदों द्वारा अपने वार्डों के सभी प्रस्तावों का पारित कर दिया गया। प्रस्ताव 15 सरकार द्वारा भेजी गई सूची अनुसार नगर निगम करनाल की 17 कॉलोनियों को नियमित करने की स्वीकृति देने के प्रस्ताव को लंबित रखा गया। हाउस की बैठक से वार्ड संख्या -2, 5, 12, 14 व 18 के पार्षद व मनोनीत पार्षद दीपक गुप्ता नदारद रहे हैं।
मामले की कराई जाएगी जांच
डिप्टी मेयर एवं वार्ड-एक के पार्षद नवीन कुमार ने सदन की बैठक में ये कहकर सनसनी फैला दी कि 2019 में एचसी बस्तियों में रोशनी करने के लिए नगर निगम ने अपने फंड से 1200 एलईडी (स्थापना सामग्री के साथ) लाइटें खरीदी थी, लेकिन इन एलईडी को कहीं भी नहीं लगाया गया। आज भी ये एलईडी निगम के स्टोर में धूल फांक रही है, जबकि निगम के कई पार्षद पिछले वर्षों से लगातार अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइट की मांग करते आ रहे हैं, निगम लगातार अपने पास स्ट्रीट लाइट होने से मना कर रहा है। इस पर निगमायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच समिति गठित की गई, जिसमें संयुक्त आयुक्त, एकाउंट अफसर, दो पार्षदों को सहभागिता दी जाएगी। समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, इसके बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।
--
15 जून को होगा जेनसेट से जल निकासी का प्रदर्शन
-पानी निकासी के शहर में 11 डिस्पोजल स्थल हैं, प्राइवेट एजेंसी को इन पर काम करने के लिए टेंडर लगा दिया है, जो जेनसेट, डीजल व मेन पावर लगाएगी। जेनसेट का 15 जून को प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें पार्षद भी होंगे। जेनसेट के लिए वे खुद भी कम से कम 72 घंटे का डीजल रिजर्व रखेंगे। सभी रेन वाटर हार्वेस्टर की सफाई के लिए अल्पावधि का टेंडर लगाने के इंजीनियरों को निर्देश दिए।
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हाउस की बैठक की गई है। संशोधित बजट को स्वीकृति देने के साथ-साथ पार्षदों द्वारा रखे गए सभी प्रस्तावों को भी पारित कर दिया गया है। शहर का चहुमुखी विकास किया जाएगा। मुगल कैनाल का कार्य शुरू हो गया है। बारिश से पहले सभी 28 मुख्य नालों की सफाई का टेंडर लगा दिया गया है। पुराने प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।

रेणू बाला गुप्ता, महापौर नगरनिगम करनाल।
बैठक में सभी कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अगले 15 दिन में इसके एस्टीमेट और क्या एक्शन लिया जाना है, तैयार हो जाएंगे। साथ ही जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाना, बरसाती पानी की निकासी और सड़कों पर रिस्टोरेशन के कार्य शुरू करवाएंगे। पार्षदों को वर्क ऑर्डर की कॉपी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्षद खुद भी अपने-अपने वार्ड में विकास कार्यों की विजिट कर उसकी फीडबैक निगम को देंगे तो अच्छा रहेगा।
-नरेश नरवाल, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed