फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The special bus runs till 4 o'clock, after which the women are without bus.

Karnal News: चार बजे तक चलती है स्पेशल बस, इसके बाद महिलाएं बे-बस

Tue, 25 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 25 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The special bus runs till 4 o'clock, after which the women are without bus.
करनाल।
विज्ञापन

जिले के सभी कॉलेजों में एक से दो दिन में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। परीक्षाएं शाम 5 बजे तक चलती हैं। शाम को महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसों की सुविधा ही नहीं है। विशेष बस सेवा शाम 4 बजे के बाद बंद हो जाती है। महिलाएं और युवतियां इसे बहुत बड़ी खामी बताती हैं। उनका कहना है कि शाम को तो विशेष बसें जरूर चलाई जानी चाहिए। सभी रूटों पर विशेष बसें होनी चाहिए।
युवतियों का कहना है कि अधिकतर पेपर दोपहर बाद निर्धारित होने के कारण छात्राओं को घर लौटने में दिक्कत आती है। कई रूटों पर विशेष बस सेवा केवल शाम 4 बजे तक ही है जबकि परीक्षा ही 5 बजे खत्म होती है। बस स्टैंड तक जाते जाते 5:30 बज जाते हैं। ऐसे में छात्राओं को अन्य बसों में एक से दो घंटों का सफर खड़े होकर करना पड़ता है। शाम के समय भीड़ में छेड़खानी का भी डर रहता है।
विज्ञापन

असंध रूट से आने वाली युवतियों ने बताया कि इस रूट पर विशेष बस तो चलती है लेकिन वह पीछे से ही इतनी भर कर आती है कि उसमें बैठना या चढ़ना मुश्किल होता है, ऐसे में जरूरी किया जाना चाहिए कि एक रूट पर दो बसें शुरू की जाएं। युवतियों ने बताया कि गढ़ बीरबल रूट पर तो एक भी विशेष महिला बस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

शाम के समय नहीं है सुविधा
काजल ने बताया कि वह पिचौलिया गांव से रोजाना कॉलेज में पढ़ने आती हैं। गांव से महिला विशेष बस सुविधा तो है लेकिन वह पहले से ही इतनी भरी होती है कि लाभ ही नहीं ले पातीं। गांव में शाम के समय बसों की कोई सुविधा भी नहीं है।
---
-रात 8-9 तक हों विशेष बसें
गाैरी ने कहा कि कई रूटों पर तो बसों की सुविधाएं है लेकिन उससे अधिक रूटों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं हैं। रात 8 से 9 बजे के बीच में विशेष बसों को जरूर चलाया जाना चाहिए। यह जरूरी है।

---
सभी रूटों पर चलाएं पिंक बसें
रामा ने कहा कि पिंक बसों को पूरी तरह से महिलाओं के लिए ही किया जाए। समय के हिसाब से अधिक से अधिक से रूटों को कवर करें। बड़ी विशेष बस के साथ ही मिनी पिंक बसों को भी महिलाओं के आरक्षित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed