फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The market is open 24 hours for farmers, bring your crops during the day or at night: Minister

Karnal News: किसानों के लिए 24 घंटे खुली है मंडी, दिन में फसल लाओ या रात में- मंत्री

Mon, 06 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The market is open 24 hours for farmers, bring your crops during the day or at night: Minister
सरकारी खरीद एजेंसियों के सदस्यों से बात करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया। किसानों, व्यापारियों के साथ सरकारी खरीद एजेंसियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल दिन में लाएं या रात में, उनके लिए 24 घंटे मंडी खुली है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर नंबर वाला लेकर आएं या फिर बगैर नंबर का, पूरी छूट है।
उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन में फसल लाने का नियम था और ट्रैक्टर पर भी नंबर प्लेट अनिवार्य थी। अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने उनसे कहा कि गांव फुरलक में साईलो का निर्माण किया गया है। अगर बल्ला व मूनक मंडी की फसल साईलो में भेजी जाए तो घरौंडा मंडी में काफी राहत रहेगी और किसानों को भी फायदा मिलेगा। कृषि मंत्री ने हैफेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात पर गौर कर जो भी उचित समाधान हो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले- रविवार को भी हो खरीद, मंत्री बोले-मुश्किल है
किसान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिले। कहा कि गेहूं का सीजन छोटा होता है, अगर रविवार को भी गेहूं की खरीद शुरू हो जाए तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस पर कृषि मंत्री ने किसानों से कहा कि रविवार को गेहूं के कट्टों की लिफ्टिंग का काम होता है इसीलिए रविवार को गेहूं की खरीद में मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed