{"_id":"62a10d20ea63e628937f1842","slug":"the-light-of-sri-guru-granth-sahib-karnal-news-knl110920960","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहब का किया प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहब का किया प्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के नवीनीकरण के बाद बुधवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया। इस दौरान बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष की गूंज के साथ संगत का उत्साह देखने को मिला। बता दें कि साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की चरण छौह प्राप्त गुरुद्वारा साहिब के नवीनीकरण की सेवा पिछले काफी समय से बाबा सुबेग सिंह कार सेवा वालों की ओर से की जा रही थी। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई गुरदास सिंह ने बुधवार को गुरु चरणों में अरदास की।
बाबा सुबेग सिंह कार सेवा वालों ने गुरुद्वारा साहिब में संगत से नाम सिमरन कराया। सिख मिशन हरियाणा प्रभारी मंगप्रीत सिंह ने बाबा सुबेग सिंह कार सेवा वालों और यहां पहुंची संगत का आभार जताया। उन्होंने बताया कि बाबा सुबेग सिंह कार सेवा वाले पिछले लंबे समय से गुरु घर की सेवा करते आ रहे हैं। इस मौके पर तजिंद्र सिंह, सिमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, बेअंत सिंह, जरनैल सिंह, तजिंद्र सिंह, करनैल सिंह, अमरिंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।