फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The hallmark of a good wedding is a royal entry for the bride and groom.

Karnal News: अच्छी शादी की पहचान, दूल्हा-दुल्हन की शाही एंट्री का हो इंतजाम

Sat, 06 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The hallmark of a good wedding is a royal entry for the bride and groom.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शादी के इस सीजन में दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर पहुंचने को और भी शाही बनाया जा रहा है। फिल्मी अंदाज में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच रहे हैं। मिरर एंट्री, ग्लास फ्लोर और रिफ्लेक्शन स्टेज... ये तीन शब्द शादी समारोह में गूंज रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के लिए किए गए एक से बढ़कर एक इंतजाम अच्छी शादी की पहचान बन गए हैं। लाखों रुपये खर्च कर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को शानदार बनाया जा रहा है। ऐसी कि मेहमानों की नजरें उन्हीं पर टिक जाएं। शादी उद्योग में स्टेज और एंट्री की सजावट एक बड़ा बाजार बन चुका है।
इवेंट प्रबंधक पंकज ने बताया कि आजकल दुल्हन की एंट्री के लिए खास योजना बनाई जाती है। पहले जहां दुल्हनें केवल परिवार के साथ सामान्य चल कर आती थीं, वहीं अब फिल्मी सितारों के अंदाज में विभिन्न थीम के अनुसार की गई सजावट के बीच में स्टेज पर पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में मिरर वाॅकवे और ग्लास फ्लोर एंट्री सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। कीमत तीन से चार लाख रुपये तक है। मिरर वॉकवे पर चलते हुए दुल्हन का रिफ्लेक्शन एक चमकदार और बेहद शानदार दृश्य उत्पन्न करता है। ग्लास फ्लोर के नीचे एलईडी लाइट्स और सजावट का चलन है, जो बिल्कुल राॅयल सेट का अनुभव देता है। कोल्ड फाॅग, स्पार्कलर्स और फाउंटेन लाइटर्स एंट्री शादी को शाही बना रहे हैं।
विज्ञापन


- सोशल मीडिया से प्रभावित हो रहे
इवेंट प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि पहले के मुकाबले आज इवेंट प्रबंधन की मांग बढ़ने लगी है। हर शादी में लोग स्वयं तैयारी न कर सभी काम इवेंट प्लानर्स से करवा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया से प्रभावित होकर पहले से अधिक शादी में हर समारोह व सजावट को अलग व शाही अंदाज में करवाने की पहल कर रहे हैं। साथ ही लोग बड़ी हस्तियों की शादी से प्रेरित होकर उस जैसी एंट्री करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रिफ्लेक्टिव स्टेज बन रही पहली पसंद



वीडियोग्राफर देव ने बताया कि इस समय दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के लिए रिफ्लेक्टिव स्टेज का चलन सबसे अधिक होने लगा है। यह ऐसा स्टेज होता है कि ऊपर लगी हर लाइट, हर सजावट और हर मूवमेंट दर्पण की तरह दिखाई देता है। इससे एंट्री फुटेज और फोटोग्राफी बेहद आकर्षक दिखती है। उन्होंने बताया कि ऐसी एंट्री की वीडियो इंस्टाग्राम पर भी तेजी से वायरल होती हैं। इसलिए लोग इस तरह की एंट्री को अधिक पसंद कर रहे हैं।

------



-स्टेज एंट्री की कीमत

मिरर वाॅकवे एंट्री 3- 4 लाख



रिफ्लेक्टिव मिरर स्टेज 4 लाख

ग्लास फ्लोर एंट्री 1- 2 लाख



कोल्ड फॉग, स्पार्कलर्स एंट्री 40- 80 हजार

फाउंटेन लाइटर्स एंट्री 30- 60 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed