फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The first village of the district will Kacwa cashless, Karnal

जिले का पहला गांव काछवा होगा कैशलेस

Thu, 01 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 01 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 जिले को कैशलेस करने को लेकर डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने जिलेभर के बैंक अधिकारियों की बैठक ली और योजना को लागू करने को लेकर मंथन किया। इसके साथ ही डीसी ने बैंक अधिकारियों से इस योजना को लागू कराने में मदद करें। बुधवार को विकास सदन में हुई बैठक में योजना के हर पहलू पर विचार किया गया। इसके अलावा, बैठक में फैसला लिया गया कि जिले में सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा को सर्वप्रथम कैशलेस किया जाएगा। इस कार्य में एक्सिस बैंक अग्रणी रहेगा। पूरे गांव के सभी दुकानदारों को कैशलेस व्यवस्था अपनाने के लिए पीओएस मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन करते हुए सभी गांववासियों के खाते भी खोले जाएंगे। उन्हें आधार व मोबाइल आधारित पैसे के लेन-देन बारे भी विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को एटीएम में हो कैश
उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार और रविवार को एटीएम मशीनों में अधिक से अधिक कैश उपलब्ध करवाएं ताकि आमजन को नगदी के संबंध में समस्या न हो। इस मौके पर उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेंद्र मल्होत्रा से जिले में कैश उपलब्धता, आने वाले दिनों में कैश की मांग और अब तक बैंकों की ओर से 500 और एक हजार रुपये के नोटों के रूप में बदले गए कैश की रिपोर्ट भी ली। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को कैशलेस बनाने का आह्वान किया है और मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश को एक सप्ताह के अंदर कैशलेस बनाने संबंधी निर्देश दिये है।
विज्ञापन


दी जाएगी ट्रेनिंग
डीसी ने बताया कि कहा कि जिला में शिक्षित युवा भत्ता एवं मानदेय योजना 2016 के तहत आवेदन करने वाले बेरोजगार युवक और युवतियों को नियुक्ति पत्र देते हुए जिला को कैशलेस व्यवस्था अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के काम में लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें एक विशेष प्रकार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंकों से संबंधित एफएलसी और बीसीए को भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे भी जिले को कैशलेस बनाने की दिशा में आगे बढ़ा सके। इस मौके पर एडीसी प्रियंका सोनी, एसीयूटी प्रीति, एसडीएम योगेश कुमार, सीटीएम सुधांशु, सीएम जीजीए शिखा राणा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed