फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The farmers left for Peepli shouting slogans

Karnal News: नारेबाजी करते हुए पीपली के लिए रवाना हुए किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The farmers left for Peepli shouting slogans
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिलेभर से कई किसान सीएचडी सिटी से पीपली महापंचायत के लिए रवाना हुए। इसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने बताया कि पीपली के ताऊ देवीलाल पार्क में किसान महापंचायत आयोजित होगी। वहां मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। रतनमान ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपी जा रही नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तुरंत प्रभाव से नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण के फैसले को वापस लेना चाहिए। इसी मांग को लेकर किसान सीएम आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पुराने तीनों कानूनों को फिर से किसानों पर थोपना चाह रही है। नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति उन्हीं तीनों कानूनों का एक तरह का प्रारूप है। जो किसानों को बर्बाद करने वाला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र घुम्मन, सुरेंद्र सांगवान, साहब सिंह बाजवा, श्याम सिंह मान, यशपाल राणा, जोगिंद्र बस्तली, राम दुरेजा, दीप मान, राजेंद्र राणा, सरदार गुरविंद्र काली, वेद सांगवान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed