{"_id":"69dd52233b8296e114099047","slug":"the-draft-constitution-was-approved-at-the-conference-karnal-news-c-18-knl1018-885314-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सम्मेलन में संविधान ड्राफ्ट को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सम्मेलन में संविधान ड्राफ्ट को मिली मंजूरी
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के 11वें राज्य सम्मेलन के तीसरे दिन संगठन के संविधान के ड्राफ्ट को प्रस्तुत किया गया। विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने ड्राफ्ट पर चर्चा की। चर्चा के बाद प्रस्तावित संशोधनों को शामिल करते हुए संविधान को सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।
इस दौरान तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। सामाजिक न्याय पर प्रस्ताव अमृतलाल, शिक्षा पर माॅ. वजीर सिंह और युद्ध विरोधी प्रस्ताव संदीप महिया ने रखा, जिन्हें सदन ने पारित किया। सम्मेलन में तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। इसमें डॉ. प्रमोद गौरी को अध्यक्ष, सोहनदास व नंदकिशोर को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार को महासचिव, वेदपाल को सह सचिव और मनीषा को कोषाध्यक्ष चुना गया। सचिव मंडल में रामफल मलिक, सुरेश गिरधर और शीतल को शामिल किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में नरेश प्रेरणा, प्रमोद कुमार, संदीप महिया, ललित सोलंकी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो