{"_id":"69cae47103219a5f620e71c5","slug":"the-district-will-become-a-model-city-a-master-plan-will-be-prepared-karnal-news-c-18-knl1018-875876-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मॉडल सिटी बनेगा जिला, तैयार होगा मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मॉडल सिटी बनेगा जिला, तैयार होगा मास्टर प्लान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। शहर के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के अधिकारियों की इस संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान शहर की मौजूदा व्यवस्थाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मास्टर प्लान जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले को एक बेहतर और सुविधाजनक शहर बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के विशेषज्ञ शहर का नया मास्टर प्लान तैयार करेंगे। इसमें आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाएगा। इस योजना के तहत शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ ट्रैफिक और पार्किंग जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की टीम के साथ बेहतर तालमेल के लिए अपने-अपने नोडल अधिकारी तुरंत नियुक्त करें। विभागों से संबंधित विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं और आवश्यक आंकड़ों की जानकारी भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि करनाल को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।
बेहतर सेवाओं के लिए विकसित होगा मोबाइल एप
शहरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक मोबाइल एप विकसित करने की भी योजना है। इस एप के माध्यम से ट्रांसपोर्ट, सिटी बस सेवा, सफाई, मोबिलिटी और पार्किंग से जुड़ी सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी, जिससे लोगों को सुविधा होगी और शिकायतों का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा।