फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The demonstration was accused of affecting the crops due to gas

गैस से फसल नुकसान का आरोप लगा किसानों ने रिफाइनरी के समक्ष किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
The demonstration was accused of affecting the crops due to gas
क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। किसानों का आरोप है पड़ोसी जिले की एक रिफाइनरी से 14 जनवरी की रात को ऐसी गैस छोड़ी गई थी, जिससे आसपास के किसानों की फसलों पर विपरीत असर पड़ा। इसके विरोध में किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रिफाइनरी अधिकारियों ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बात की और आश्वासन दिया कि कृषि विशेषज्ञों को बुलाकर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जगदीप औलख व किसान नेता श्याम सिंह ने कहा कि खतरनाक गैस से कई एकड़ फसल प्रभावित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी के अधिकारी ने इस संबंध में छह किसानों को बुलाया और बात की। प्रबंधन ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है। ददलाना निवासी नेत्रपाल ने कहा कि उन्होंने पहले कभी गेहूं की फसल पर ऐसा प्रभाव नहीं देखा। सोनू ने बताया कि पशुचारा इस तरह से खराब हो रहा है, जैसे किसी ने उन पर दवाई का स्प्रे किया हो। उन्होंने बताया कि इससे गांव मूनक, रेरकला, ददलाना, कुराना, सिठाना और बोहली के किसानों की फसल प्रभावित हुई है। प्रदर्शन में शामिल पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, किसान जितेंद्र सिंह, सतनाम, करतार, सोनू शर्मा, कृष्ण शर्मा, कुलविंद्र, कर्मजीत, चंद्रपाल, सुलतान, महेंद्र, लोकेंद्र व अवतार सिंह ने खराब फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed