फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The couple swallowed poison, sent to Nari Niketan girlfriend

प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, प्रेमिका को भेजा नारी निकेतन

Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

घर से भागकर एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में दोनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी तबीयत में सुधार होने पर प्रेमिका को नारी निकेतन भेज दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना एरिया का प्रेमी जोड़ा करीब डेढ़ महीने पहले घर से फरार हो गया था। चंडीगढ़ ही एक होटल में उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, वहां से छुट्टी मिलने के बाद जैसे ही वह करनाल पहुंचे उनकी तबीयत दोबारा से खराब हो गई। मंगलवार को प्रेमी जोड़े को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रेमी जोड़े को उल्टी दस्त लगे हैं। तबीयत में सुधार है। बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी है। इस मामले में सिविल लाइन थाना के प्रभारी राजकुमार रंगा ने बताया कि प्रेमी जोड़े ने जहर निगला है। लड़की ने बयान दिए हैं कि वह घर नहीं जाना चाहती और उन्हें जान को खतरा है। पुलिस ने नारी निकेतन में भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रेमिका ने कर रखी है शादी
पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय लड़की शादीशुदा है और 25 वर्षीय लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही मोहल्ले के हैं। शादीशुदा लड़की को उसका पति अप्रैल के पहले सप्ताह में कॉलेज छोड़कर गया था। वह वापस पति के घर नहीं पहुंची। सभी जगह उसको तलाशा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। चंडीगढ़ जहर निगलने के बाद उन्हें पता चला कि वह उसके एरिया के लड़के के साथ फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दे रखी थी सुरक्षा
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार रंगा ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी। करनाल आने पर यहां पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई। अस्पताल में उनका सुरक्षा में इलाज चला। प्रेमिका ने अपने बयान दिए हैं कि वह अपने घर रहना नहीं चाहती। उसे नारी निकेतन भेजा जाए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed