फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The congregation ends in Bhodwal, trains are crowded with devotees

Karnal News: भोड़वाल में समागम समाप्त ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The congregation ends in Bhodwal, trains are crowded with devotees
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। भोड़वाल माजरी में चल रहा धार्मिक समागम मंगलवार को संपन्न हो गया। ऐसे में बुधवार को रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने घरों को लौटने के लिए स्टेशन पहुंचे। इसके चलते लगभग सभी ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों के ठहराव का समय दो मिनट से बढ़ाकर पांच से सात मिनट तक कर दिया गया। जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में परेशानी नहीं हो। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के डिब्बों में इतनी भीड़ रही कि आरक्षित सीटों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। यात्रियों को खड़े होकर या दरवाजे के पास बैठकर यात्रा करनी पड़ी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार समागम के अंतिम दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों से अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुए। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जाने वाली ट्रेनों में रही। स्टेशन पर रेलवे पुलिस और जीआरपी की अतिरिक्त टीमें तैनात की गईं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed