फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city received 3 million and six million Karntal traffic park, Karnal

शहर को मिला 3 करोड़ का ट्रैफिक पार्क और छह करोड़ का कर्णताल

Thu, 15 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 15 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city received 3 million and six million Karntal traffic park, Karnal
शहर को मिला 3 करोड़ का ट्रैफिक पार्क और छह करोड़ का कर्णताल - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को शहर को नौ करोड़ रुपये दो सौगात मिली। इनमें तीन करोड़ रुपये का ट्रैफिक पार्क और छह करोड़ रुपये के कर्णताल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खिलाड़ियों के लिए कर्ण स्टेडियम में 8 लेन का सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन करके देश की शान के लिए पदक बटोर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के हर जिले में चालक प्रशिक्षण स्कूल खोले जाएंगे, इसकी शुरुआत नूंह जिले से की जा चुकी है। करनाल में बनने वाले चालक प्रशिक्षण स्कूल स्थापित करने के लिए होंडा मोटर्स मुख्य रूप से सहयोगी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि हर युवा को रोजगार मिले और अंतिम छोर पर सिंचाई के लिए पानी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती उत्सव को लेकर समूचे हरियाणा प्रदेश में बड़े-बड़े प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। रोहतक में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक किया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2280 वर्ग मीटर में ताल, 20 फुट की कर्ण की प्रतिमा
यह लगभग 2280 वर्ग मीटर में शानदार कर्णताल बनाया गया है, जिसकी गहराई लगभग साढ़े चार फुट है। ताल के बीच में 20 फुट से अधिक ऊंची राजा कर्ण की मूर्ति स्थापित की गई है। शहर के लोगों को अच्छा वातावरण देने के लिए ताल के चारों ओर 14 फुट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। जोगिंग के लिए 6 फुट चौड़े ट्रैक की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों के लिए छोटा रेस्टोरेंट भी बनाया गया है, इसमें 5 बूथ भी बनाये गये है। ताल परिसर में एक छोटा संग्रहालय बनाया गया, जिसमें महाभारत काल विशेषकर राजा कर्ण से संबंधित स्मृतियां रखी जाएगी। स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए एक टयूबवैल भी बनाया गया है।

कर्णताल में प्रवेश के लिए दो प्रवेश द्वार है। बच्चों के लिए सैंडपिट की व्यवस्था की गई है। भविष्य के लिए इसमें बच्चों के लिए वोटिंग की व्यवस्था करने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने डीसी मंदीप सिंह बराड़ को निर्देश दिये कि कर्णताल में संगीतमय फव्वारे की व्यवस्था करवाएं।

ट्रैफिक पार्क बनेगा यातायात सुधार में अहम कड़ी
मुख्यमंत्री ने सेक्टर-7 में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बने ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैफिक पार्क के बन जाने से लोगों को यातायात के नियमों की बेहतर जानकारी मिलेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी। लगभग 3 एकड़ में फैले इस ट्रैफिक पार्क को एक वर्किंग मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है।

इस पार्क में प्रशासनिक खंड, लेक्चर के लिए ओपन एयर थियेटर, सड़कें, जेबरा क्रासिंग, रेड लाइट चौक, गोल चक्कर चौक, पुल व पार्किंग माडल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मिनी लाईब्रेरी, मिनी पैट्रोल पम्प, मिनी एयर पोर्ट, मिनी रेलवे स्टेशन, मिनी अस्पताल, मिनी स्कूल, मिनी बुक व कॉफी शॉप जैसी व्यवस्थाओं को वर्किंग मॉडल में शामिल किया गया है, ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी मिल सके। होंडा मोटर्स के वाइस चेयरमैन सरदार हरभजन सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में ट्रैफिक पार्क में आडियो विजुअल व्यवस्था के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

हाईवे व ट्रैफिक के पास आफिस नहीं, सीएम बोले बनेगा पार्क बेशक शहर को तीन करोड़ रुपये का ट्रैफिक पार्क मिल गया हो, लेकिन सच बात यह है कि पूरे हरियाणा के ट्रैफिक व हाईवे पर कंट्रोल वाले कार्यालय के लिए अपना भवन नहीं है। हालांकि, हाईवे पुलिस की ओर से एक प्रपोजल बनाकर भेजा गया है, जिसमें ट्रैफिक पार्क बनाया है, उसके पीछे दो एकड़ जमीन है। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस पर कोई काम नहीं किया है। बता दें किर करनाल नेे ट्रैफिक एंड हाईवे पुलिस के डीआईजी बैठते हैं और पूरे प्रदेश का कार्यालय यही है। इस कार्यालय से ही ट्रैफिक को लेकर जागरूकता अभियान आदि चलते हैं।


ये रहे मौजूद
इस मौके ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेणुबाला गुप्ता, अशोक सुखीजा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पार्षद सुदेश गुलाटी, नरेंद्र पंडित, सुजाता अरोड़ा, यशपाल मित्तल, भगवान दास अग्गी, प्रवीन लाठर, योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, दीपक गुप्ता, स्वामी प्रेम मूर्ति, समाज सेवी बृज गुप्ता, मानवपुरी, मनमीत सिंह मैनी, संजय मदान, कुलदीप शर्मा, जगदेव पाढा, योगेंद्र भट्ट, मुकेश अरोड़ा तथा जिला प्रशासन की ओर से डीसी मंदीप सिंह बराड़, एसपी पंकज नैन, नगर निगम के आयुक्त आदित्य दहिया, एडीसी डा. प्रियंका सोनी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed