फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The car hit the truck driver standing on the road, died

सड़क पर खड़े ट्रक चालक को कार ने मारी टक्कर, गई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The car hit the truck driver standing on the road, died
करनाल। ट्रक का टायर पंक्चर होने पर नेशनल हाईवे-44 पर सड़क पर खड़े चालक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी अफसर अली ने बताया कि वे कपूर डीजल गैरेज प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर हरियाणा की गाड़ी पर चालक हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार वासी हरदोई उत्तर प्रदेश भी उनकी कंपनी में गाड़ी चालक है। वे अंबाला से गाड़ी में डीजल लोड करके कानपुर जा रहे थे। बुधवार शाम करीब छह बजे मनोज कुमार अपनी गाड़ी लेकर अंबाला डीजल कंपनी का सामान खाली करने के लिए अंबाला जा रहा था, तरावड़ी के नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उसकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसकी जानकारी मनोज ने उन्हें फोन पर दी। गाड़ी एक तरफ लगाने के बाद मनोज पेट्रोल पंप से स्टपनी का हैंडल लेने जा रहा था। इस दौरान अंबाला की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed