फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The car hit the cyclist, lost his life

कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The car hit the cyclist, lost his life
इंद्री। सोमवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे करीब 60 वर्षीय साइकिल सवार रामलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में खेड़ा निवासी अमित ने बताया कि उसके पिता रामलाल मजदूरी करते थे। आज सुबह करीब 7 बजे वे साइकिल पर गांव मुरादगढ़ के लिए निकले तो गढ़ी बीरबल रोड स्थित काली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामलाल सड़क पर जा गिरा। रामलाल को घायलावस्था में इंद्री सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। इसके बाद रामलाल ने करनाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed