{"_id":"635ee51e0dcea82c3d32a2c5","slug":"the-car-collided-with-a-tractor-parked-on-the-side-of-the-road-the-driver-died-karnal-news-knl125941811","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नडाना रोड पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस सड़क हादसे में कार चालक सग्गा निवासी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर बिना किसी संकेतक के सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने का आरोप लगाया और शिकायत पुलिस को दी।
सग्गा निवासी ऋषि पाल ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को वह घर पर मौजूद था। करीब 10:5 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पोते मोहित की गाड़ी का नडाना रोड, सग्गा में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पहुंचा तो मोहित अपनी कार में बेहोश पड़ा था। उसने उसे कार से उतारा और लोगों की मदद से करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिकी देकर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसके पोते की 30 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के दादा ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने बिना इंडीकेटर दिए सड़क पर अपना ट्रैक्टर रोका था। जिस कारण उसके पोते की कार ट्रैक्टर में जा घुसी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।