फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bride refused to marry, the groom reached the police station

दुल्हन ने किया शादी से इनकार, थाने पहुंचा दूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry, the groom reached the police station
लाल जोड़े में सजी बैठी दुल्हन।
करनाल। विवाह के दौरान वैज्ञानिक दूल्हे ने जब फॉरचूनर गाड़ी व 20 लाख रुपये दहेज के रूप में मांगे तो उच्च शिक्षा विभाग ने लीगल सहायक पद पर तैनात दुल्हन ने कड़ा फैसला लेते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। परिणाम यह हुआ कि न तो वरमाला हुई और न ही सात फेरे। दुल्हन ने अपने पिता के साथ सिविल लाइन थाने जाकर दूल्हा, उसके पिता व भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह हाई प्रोफाइल मामला मंगलवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। कन्या पक्ष उत्तर प्रदेश के बागपत का है। दूल्हा पक्ष विजय नगर जींद का निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पक्ष की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जांच के दौरान देर शाम तक दूल्हा और वर पक्ष के लोग थाने में ही थे। इधर, दूल्हा व उसके परिजनों का कहना है कि कन्या पक्ष के आरपोप निराधार है, उसके पास पर्याप्त साक्ष्य है कि उन्होंने कोई दहेज नहीं मांगा है।
विज्ञापन

बागपत जिले के जोड़ी गांव निवासी किसान जोगेंद्र सिंह की बेटी कोमल की शादी जींद विजय नगर निवासी करतार सिंह के पुत्र नसीब सिंह जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीआर) मेघालय में वैज्ञानिक है से तय की थी। सभी रीति रिवाज संपन्न हुए। सोमवार की शाम को नसीब सिंह की बरात करनाल के गोल्डन मूमेंट मैरिज हाल पहुंची। कन्या पक्ष पहले ही यहां पहुंच चुका था, उसने भी बारातियों का स्वागत किया। सभी कुछ ठीकठाक चल रहा था। जब दूल्हे के मंडप में प्रवेश के दौरान साली ने रास्ता रोका तो शगुन के लिए रुपये देने पर कुछ मन मुटाव हो गया। कन्या के पिता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वरमाला से पहले ही दूल्हा नसीब सिंह ने दी गई सोने की चेन व अंगूठी उतार कर वापस दे दी और कहा कि फॉरचूनर गाड़ी व 20 लाख रुपये तो दिए ही नहीं, इनका क्या करना है। मांग पूरी नहीं होने से समाज में उसकी काफी बदनामी हुई है।
विज्ञापन

पहले फॉरचूनर गाड़ी की कीमत व 20 लाख रुपये लाकर दो, तभी शादी होगी। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने दूल्हे व उसके पिता के पैर तक पकड़े, कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं मिला है, इतनी बड़ी धनराशि रात को कहां से लाएं। शादी होने दो, मांग भी पूरी कर देंगे लेकिन वर पक्ष के लोग पहले रुपये लाकर देने पर अड़े रहे। वर पक्ष के एक व्यक्ति ने उन्हें झटका भी मार दिया। यह सब दुल्हन कोमल को सहन नहीं हुआ और फिर उसने शादी से ही इनकार कर दिया। उसने कहा कि इनका अभी यह हाल है तो शादी के बाद क्या होगा। इसके बाद बात बिगड़ती चली गई। कोमल अपने पिता जोगेंद्र सिंह के साथ सुबह सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोमल व उसके पिता जोगेंद्र सिंह थाने पहुंचे थे, उनकी शिकायत पर नसीब सिंह, उसके पिता व भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से अलग अलग बात की गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा।
अभिलक्ष्य जोशी, डीएसपी करनाल।
-मैं किसान परिवार से हूं, चीनी मिल ने अभी गन्ने का भुगतान नहीं दिया है। रात को जब फॉरचूनर व 20 लाख रुपये लाकर देने पर वर पक्ष के लोग अड़े तो आखिर कैसे मांग पूरी करता। यह तो मेरा गृह शहर भी नहीं है। काफी मिन्नतें की लेकिन लड़के वाले शादी के लिए तैयार ही नहीं हुए। बाद में लड़की को भी लगा कि बात बिगड़ गई है, अब शादी के बाद पता नहीं क्या होगा।
-जोगेंद्र सिंह, दुल्हन कोमल के पिता
-मैं पढ़ी लिखी लड़की हूं, जब तत्काल गाड़ी व बड़ी रकम मांगने लगे तो कैसे दिया जा सकता था। मैं दहेज के खिलाफ हूं, लड़के वालों ने सामान का कैश मांगा था। लड़के वाले कह रहे हैं कि मैं शादी के लिए तैयार थी, यह गलत है, मैं शादी के लिए ब्लिकुल भी तैयार नहीं हूं।
कोमल, दुल्हन
-न मैंने कोई गाड़ी या फिर नकद राशि मांगी है। मुझे तो गाड़ी चलाना तक नहीं आता। जय माला के लिए लड़की स्टेज पर आई थी, लेकिन इसके बाद उसके परिजन उसे कमरे में ले गए और अचानक वह शादी से मना करने लगी। मैंने कार लेने से पहले भी मना किया था, इसके मेरे पास सबूत हैं। यदि यह साबित हो जाए कि मैंने कार मांगी है तो सजा जरूर मिलनी चाहिए।

नसीब सिंह, दूल्हा
पुलिस कार्रवाई पर महिला आयोग की अध्यक्ष खफा
हाईप्रोफाइल शादी के दहेज की मांग को लेकर टूटने के मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल शाम को करनाल के सिविल लाइन थाने पहुंची। कन्या व वर पक्ष से बातचीत की। उन्होंने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने 2018 में नोटिफिकेशन जारी करके सभी सरकारी अधिकारियों से शादी के समय दहेज न लेने का संकल्प करने को कहा था लेकिन फिर भी ऐसा मामला सामने आया है। युवक व युवती दोनों ही पढ़े लिखे हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए दहेज संबंधी व कुछ अन्य धाराएं नहीं लगाई गई है, 12 घंटे बीतने के बाद भी बयान दर्ज नहीं किए गए हैं, जिसे करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी भी होगी। इधर, जांच अधिकारी डीएसपी अभिलक्ष्य जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर धारा लगी हैं, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे तो धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed