फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body was raised on the assurance of the SP, the rites were performed

एसपी के आश्वासन पर उठाया शव, किया संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The body was raised on the assurance of the SP, the rites were performed
गांव संधीर में जमीन विवाद के चलते शुक्रवार को कुल्हाड़ी से वार कर शीशपाल की हत्या के मामले में परिजन शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान परिजनों ने एसपी गंगाराम पूनिया से भी मुलाकात की। उनके आश्वासन पर दोपहर बाद परिजन मृतक शीशपाल का शव उठाकर गांव ले गए। इस दौरान मृतक का बेटा भी जर्मनी से घर आ गया और फिर मृतक शीशपाल के शव का संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन

मृतक के भाई के अनुसार शुक्रवार को गांव संधीर निवासी शीशपाल ने आरोपी की बहन से एक एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसकी आरोपी रंजिश रख रहा था। शुक्रवार सुबह शीशपाल उस जमीन को जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। इस दौरान आरोपी मामू सहित अन्य पांच लोगों ने शीशपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को करनाल पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मांग को लेकर परिजन शुक्रवार को शव लेकर गांव नहीं गए। शनिवार को एसपी के आश्वासन पर ही शव को गांव में लेकर गए।
विज्ञापन

वर्जन
शीशपाल की हत्या के मामले में आरोपी दीपक निवासी गांव संधीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवर सिंह, थाना प्रभारी बुटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed