फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bodies put on GT Road, a half hour jam

जीटी रोड पर शव रख डेढ़ घंटे तक लगाया जाम

Thu, 10 Oct 2013 12:05 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 10 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
The bodies put on GT Road, a half hour jam
शाहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की शिनाख्त के बाद परिजनों ने इसे हत्या का केस बताते हुए बुधवार देर शाम जीटी रोड पर लाश रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का काफिला भी इस जाम में फंस गया, जिसके बाद काफिले को लाडवा रोड से निकाला गया। हालांकि जीटी रोड पर जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी शीतल सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे।

इन अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इनकी एक नहीं सुनी और करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगाकर ट्रैफिक बाधित रखा।
विज्ञापन


उधर इस मामले की सूचना मिलते ही हलका शाहाबाद के विधायक एवं चेयरमैन अनिल धंतौड़ी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाया। दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की शिकायत दर्ज, केस नहीं

गांव रतनगढ़ निवासी माता पाली देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 22 वर्षीय बेटा कर्मचंद जीटी रोड स्थित अपने गांव के ही एक होटल पर काम करता था। मंगलवार रात को वह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन बाद में बुधवार को उसका शव ही उन्हें मिला। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि होटल पर कर्मचंद के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस ने पाली देवी की शिकायत दर्ज कर ली है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 


पुलिस को दिए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश
विधायक अनिल धंतौड़ी ने पुलिस प्रशासन को कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि इस मामले की गहन जांच के साथ जो भी दोषी है, उसे तुरंत सामने लाकर मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed