फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tenders only held, not cancelled, decision will be taken after feasibility

Karnal News: सिर्फ होल्ड किए टेंडर, नहीं हुए रद्द, फिजिबिलिटी के बाद होगा फैसला

Sat, 04 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tenders only held, not cancelled, decision will be taken after feasibility
.सीवरेज से निकालता पानी स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वार्ड-15 के 50 साल पुराने खस्ताहाल सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए तीन टेंडर कुछ समय के लिए होल्ड किए हैं। इनको रद्द नहीं किया गया है। पहले वार्ड के सीवरेज नेटवर्क की फिजिबिलिटी रिपोर्ट चेक की जाएगी।
ये कहना है कि मेयर रेणु बाला गुप्ता का। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक लाइन को चालू करवा दिया गया है। बाकी लाइनों को चालू करवाने का प्रयास है। अगर जरूरत लगी तो लाइनें बदलवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि युद्धवीर सिंह का दावा है कि वार्ड की खस्ताहाल सीवरेज लाइन का काम सदन में पास करवाया गया था। सदन की सहमति के बाद तीन टेंडर हुए। एक से करीब 30 से 40 प्रतिशत तक काम भी हुआ। दो का वर्क ऑर्डर होना बाकी है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में सीवरेज सिस्टम करीब 50 साल पुराना है। वार्ड में मिठ्ठन मोहल्ला, कोट मोहल्ला, जुंडला गेट, पहाड़गंज और दयालपुरा में सीवरेज लाइन बदली जानी है। अनुमानित करीब 4.5 किलोमीटर सीवरेज लाइन चौक और खस्ताहाल है। इसको बदलवाने के लिए ही टेंडर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed